Articles by "सार"
Showing posts with label सार. Show all posts
आचार्य रामगोपाल शुक्ला। एस्ट्रो धर्म। भविष्य पुराण के अनुसार भगवान विष्णु के अंशावतार श्री परशुराम जी का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को रात्रि के प्रथम चरण ( प्रदोष काल ) मे हुआ था , तदनुसार 25 अप्रैल शनिवार को भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाना शुभ होगा । पूर्वान्ह व्यापिनी अक्षय तृतीया के पर्व 26 अप्रैल रविवार को रोहिणी नक्षत्र कालीन मनाना विशेष प्रसस्त होगा । यह स्वयं सिद्धि महूर्त तिथि है । इस तिथि की गणना युगादि तिथियों में कई जाती है क्योंकि त्रेतायुग ( कल्प भेद से सतयुग ) का शुभारंभ इसी तिथि से हुआ था । इस कारण इस दिन किये गये जप , तप , ध्यान , यज्ञ , दान आदि शुभ कार्यो का अक्षुण्ण ( अक्षय ) फल होता है । इस दिन तीर्थ स्नान , समुद्र स्नान , गंगा स्नान , श्री विष्णु सहस्र नाम का पाठ , ब्राह्मण भोजन , कलश , वस्त्र , फल , चावल आदि अनाज एवं मिष्ठान , दक्षिणा सहित दान यथाशक्ति करने से अनंत गुना फल होता है !! Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

खबर - पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा। श्री मनोकामनापूर्ण बालाजी सेवा समिति, छोटी हरणी की और से आयोजित “नानी बाई रो मायरो” कथा के द्वितीय दिवस पर कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी जी ने धर्मसभा को को संबोधित करते हुए की भगवान को पाने के लिए आज के समय में निष्काम भक्ति बहुत जरुरी हे, आज के समय में लोग प्रभु को केवल अपना कार्य पूरा कराने के लिए याद करते और अपना कार्य पूरा होते ही प्रभु को भूल जाते हे | भक्ति बिना स्वार्थ की होनी चाहिए, निस्वार्थ भक्ति से ही प्रभु की प्राप्ति संभव हे |
पूज्या जी ने कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग का वाचन वाचन करते हुए कहा की मित्रता हो तो सुदामा और कन्हैया के जैसी होनी चाहिए जोकि एक दुसरे की परिस्थिति को बखूबी समझते हो | आपका भगवान पर इतना अटूट विश्वास होना चाहिए कि आपका कोई भी कार्य हो प्रभु पर छोड़ दे और ये विश्वास रखे कि भगवान जो भी करेंगे अच्छा ही करेंगे, उसकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता हे | भगवान को अपने वश में करने का मंत्र बताते हुए कहा की प्रेम ही एकमात्र ऐसा जरिया हे जिससे प्रभु को बड़े ही आसानी से पाया जा सकता हे, अपने वशीभूत किया जा सकता हे |
समिति उपाध्यक्ष छगनलाल जैन ने बताया की आज के मायरे की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, कंचन इंडिया के श्री लादूलाल बांगड़, प्रदीप मोहन शर्मा, गोपाल स्वरुप मेवाड़ा, गोपाल शर्मा (गोपी दादा), ने दीप प्रज्वलित कर की व मायरे के अंत में लाल बाबा, श्री प्रकाशानंद जी महाराज, बब्बू बन्ना, जोनी बन्ना, मधुसुदन शर्मा, शिव सेना राज्य प्रमुख आशीष जोशी, शम्भू लाल तेली ने महाआरती कर कथा को विराम दिया | कथा में आज पूज्या जया किशोरी जी ने राधे, राधे, गोविन्द राधे..., अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो..., भगत के वश में हे भगवान..., सांवरिया रे आगे खड़ा हु कर जोड़..., बात मेरी मानले..., गाडी में बिठाले रे कान्हा..., आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे | कथा के दौरान कृष्ण सुदामा मिलन, भक्त के वश में हे भगवान भजन, नरसी जी का अंजार नगर की और प्रस्थान आदि प्रसंगों की जीवंत व अनोखी झांकिया प्रदर्शित की गयी | आज मायरे में कृष्ण सुदामा मिलन, नरसी जी का अंजार नगर प्रस्थान आदि प्रसंगों का वाचन जया किशोरी जी द्वारा मारवाड़ी भाषा में किया गया | कथा में अंतिम दिवस अर्थात कल नानी बाई का मायरा भरा जायेगा | मायरे का सञ्चालन सुश्री हंसा व्यास द्वारा किया गया | कथा के दौरान आज विश्व नव निर्माण सेना के सेवा प्रकल्प माता पिता की सेवा का पोस्टर पूज्या जया किशोरी जी द्वारा किया गया | नानी बाई को मायरो कथा का आयोजन 25 से 27 अक्टूम्बर 2017 तक दोपहर 1 से 5 बजे तक छोटी हरणी स्थित काठिया बाबा आश्रम में किया जा रहा हे | 27 अक्टूबर को शाम को भी भीलवाड़ा के स्थानीय कलाकार श्री आशुतोष जी सोनी, मास्टर सुनील, दिनेश मानसिंहका के द्वारा भव्य भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी |
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
श्रद्धा और ज्ञान के तमाम आयाम आरंभ से ही बहस का विषय रहे हैं और इनके औचित्य तथा श्रेष्ठताओं पर हर युग में शास्त्रार्थ, बहस और चर्चाएँ होती रही हैं।

दोनों ही गूढ़ विषय हैं और कई सारे अर्थ पाने और अपने-अपने हिसाब से व्याख्या करने की अपार संभावनाओं से भरे हैं। ज्ञानीजन ज्ञान को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं जबकि आम भक्तजन श्रद्धा को सर्वोपरि मानते हैं।

यह द्वन्द्व श्रद्धावानों से अधिक ज्ञानियों में होता है क्योंकि श्रद्धावान लोग जितने सहज, सरल और समझने लायक होते हैं उतने ही ज्ञानीजन अधिक टेढ़े-मेढ़े, असहज और कठिन होते हैं।

दूसरे तमाम विषयों को छोड़ कर अकेले भक्ति मार्ग की ही बात करें तो ज्ञान और श्रद्धा के बीच द्वन्द्वात्मक स्थितियां और इनकी स्वीकार्यता के मामले में मुण्डे-मुण्डे मतिर्भिन्ना वाले हालात होते हैं।

श्रद्धावान व्यक्ति ज्ञान को प्राप्त कर सकता है किन्तु यह जरूरी नहीं है कि ज्ञानवान इंसान श्रद्धावान हो ही जाए। यह स्थिति गोपियों और उद्धव के संवाद से काफी कुछ मिलती-जुलती है।

दोनों ही अपने-अपने मार्ग को सर्वश्रेष्ठ बताते हैं। ज्ञानमार्गियों का मानना है कि ज्ञान के सहारे ही सब कुछ पाया जा सकता है और यही मार्ग सभी को अपनाना चाहिए।

दूसरी ओर भक्ति के विभिन्न रास्तों पर चलने वाले लोगों का मानना है कि भक्ति और श्रद्धा का समन्वय ही सर्वोपरि है।  इन सारे झंझावातों के बीच बात आती है कि सहज और सरल मार्ग की। और वह है कि श्रद्धा से युक्त भक्ति का मार्ग।

ज्ञान के रास्ते पर कई सारे मतभेद-मनभेद और कृत्रिम भेद विद्यमान हैं जिनमें तर्क-कुतर्क और बहसों की अविराम श्रृंखला निरन्तर गतिमान रहती हुई अक्सर बिना किसी निष्कर्ष के रह जाती है। इसके बाद न कोई फल सामने आता है न फल या सुगंध।

बल्कि अधिकतर मामलों में  विद्वेष और अलगाव की भावना ही देखने को मिलती है।  ज्ञानी होना जीवन की सफलता का प्रतीक नहीं है बल्कि ज्ञानी होकर भी अहंकार मुक्त, निष्कपट और सरल होना जरूरी है और जो ज्ञानी लोग निष्प्रपंची, निरंहकारी  और अनासक्त रहकर सहज, सरल एवं सादगी पूर्ण जीवन यापन कर पाते हैं, वे ही वास्तविक ज्ञानी हैं।

ज्ञानी हो जाने के बाद आपराधिक, षड़यंत्रकारी और संवेदनहीन हो जाने वाले लोग अज्ञानी ही रहा करते हैं क्योंकि ज्ञान प्राप्त करने के बाद भी अविद्या का अंधकार छाया रहे, विद्या पाने के बाद भी विनयी स्वभाव न दिखे, उस ज्ञान का कोई अर्थ नहीं है।

ज्ञानी आस्तिक भी हो सकता है और नास्तिक भी। लेकिन अधिकतर ज्ञानी अहंकारी, षड़यंत्रकारी, स्वार्थी, खुदगर्ज और अमानवीय होने लगते हैं और यही कारण है कि ज्ञानियों का हृदय कपट से भरा होने लगता है और दिमाग खुराफात से।

सच्चा ज्ञानी वही है जो सदाचार, सिद्धान्त और संस्कार धाराओं का परिपालन करने वाला हो, जगत के प्रति प्रेम, सद्भाव और सौहार्द रखने वाला, उदारवादी और मानवीय संवेदनाओं से भरा-पूरा हो, वैष्णव जन की तरह परायों की पीड़ा को जानने और हरने वाला, मदद करने वाला हो, सम्बल देने वाला हो तथा जिसके कारण सभी को प्रसन्नता का भाव हो।

पर आजकल बहुत सारे ज्ञानियों और विद्वानों को हम देखते हैं जिनका उद्देश्य केवल अपने ही अपने लिए जीना होकर रह गया है, उन्हें दूसरों की कोई परवाह नहीं है।

बहुत से लोग अपनी विद्वत्ता और ज्ञान का उपयोग ऎसे-ऎसे लोगों के लिए प्रशस्तिगान करना हो गया है जिनके लक्षणों को जानकर कोई भी इन्हें पूर्ण मनुष्य मानने तक से हिचकता है, इनकी हरकतों को देखकर इनसे घृणा करता है लेकिन बुद्धिजीवियों और ज्ञानियों की एक पूरी की पूरी जमात ही ऎसी होती जा रही है जिसे समाज, क्षेत्र या देश से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि अपनी चवन्नियां चलाने,  राज्याश्रय प्राप्त कर पराये अभयारण्यों में दुबकते हुए सारे आनंद पाना, नाकाबिलों की गोद में बैठकर औरों पर तीर चलाना, अपनी विद्वत्ता का दुरुपयोग महिमा मण्डन में करना ही रह गया है।

ज्ञान पवित्र होता है लेकिन देखा यह गया है कि आधे-अधूरे ज्ञान से स्वयं को विद्वान और ज्ञानी मान लेने वाले लोग हमेशा जिस तरह का आचरण करते हैं उनमें पवित्रता का अभाव रहता है। जो सच्चे ज्ञानी और विद्वान हैं, जिन्हें ज्ञान की पूर्णता का अहसास है वे लोग शुचिता के साथ जीवन जीते हैं और उनका सान्निध्य भी आलोक प्रदान करने वाला रहता है लेकिन आजकल समस्या उन लोगों की अधिक है जो कि मामूली ज्ञान पाकर खुद को पूर्ण मान बैठे हैं और यही कारण है कि ये लोग शुचिताहीन लोगों के साथ रहने और सांसारिक प्रतिष्ठा पाने को ही जिन्दगी समझ बैठे हैं और अपने असली उद्देश्यों से पूरी तरह भटक गए हैं।

इन लोगों में श्रद्धा का पूर्णतया अभाव होता है लेकिन कारोबारी मानसिकता, लाभ-हानि के तमाम समीकरणों, जायज-नाजायज संतुलन बिठाने के तमाम गुर आदि में सिद्धहस्त होते हैं।

इन लोगों की जिन्दगी का सबसे बड़ा गणित यही होता है कि इस चरम स्तर की विद्वत्ता या ज्ञान प्राप्त किया जाए जिसमेंं औरों से काम निकलवाने, दूसरों का भरपूर उपयोग कर डालने और शोषण की पराकाष्ठाओं को पार कर डालते हुए भी अपने स्वार्थों की पूर्ति जारी रहनी चाहिए।

दूसरी ओर निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ श्रद्धापूर्वक कर्म का कोई मुकाबला नहीं है।  श्रद्धा चाहे ईश्वर पर हो, अपने कर्म पर या किसी पर भी।

यह जब परिपूर्णता के स्तर पर होती है तब ज्ञान को भी पछाड़ देने का सामथ्र्य रखती है। इसलिए श्रद्धावान रहें। इससे ज्ञान भी प्राप्त होता है और श्रद्धा से प्राप्त होने वाली मनः सौन्दर्य की धाराएँ। यह अगाध श्रद्धा और असीम आस्था ही आनंद और ईश्वर दोनों की प्राप्ति होती है।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
बृहस्पति का अनेक जगह उल्लेख मिलता है। ये एक तपस्वी ऋषि थे। इन्हें 'तीक्ष्णशृंग' भी कहा गया है। धनुष बाण और सोने का परशु इनके हथियार थे और ताम्र रंग के घोड़े इनके रथ में जोते जाते थे। बृहस्पति का अत्यंत पराक्रमी बताया जाता है। इन्द्र को पराजित कर इन्होंने उनसे गायों को छुड़ाया था। युद्ध में अजय होने के कारण योद्धा लोग इनकी प्रार्थना करते थे। ये अत्यंत परोपकारी थे जो शुद्धाचारणवाले व्यक्ति को संकटों से छुड़ाते थे। इन्हें गृहपुरोहित भी कहा गया है, इनके बिना यज्ञयाग सफल नहीं होते।

वेदोत्तर साहित्य में बृहस्पति को देवताओं का पुरोहित माना गया है। ये अंगिरा ऋषि की सुरूपा नाम की पत्नी से पैदा हुए थे। तारा और शुभा इनकी दो पत्नियाँ थीं। एक बार सोम (चंद्रमा) तारा को उठा ले गया। इस पर बृहस्पति और सोम में युद्ध ठन गया। अंत में ब्रह्मा के हस्तक्षेप करने पर सोम ने बृहस्पति की पत्नी को लौटाया। तारा ने बुध को जन्म दिया जो चंद्रवंशी राजाओं के पूर्वज कहलाये।

महाभारत के अनुसार बृहस्पति के संवर्त और उतथ्य नाम के दो भाई थे। संवर्त के साथ बृहस्पति का हमेशा झगड़ा रहता था। पद्मपुराण के अनुसार देवों और दानवों के युद्ध में जब देव पराजित हो गए और दानव देवों को कष्ट देने लगे तो बृहस्पति ने शुक्राचार्य का रूप धारणकर दानवों का मर्दन किया और नास्तिक मत का प्रचार कर उन्हें धर्मभ्रष्ट किया।

बृहस्पति ने धर्मशास्त्र, नीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और वास्तुशास्त्र पर ग्रंथ लिखे। आजकल ८० श्लोक प्रमाण उनकी एक स्मृति (बृहस्पति स्मृति) उपलब्ध है।


बृहस्पति को देवताओं के गुरु की पदवी प्रदान की गई है। ये स्वर्ण मुकुट तथा गले में सुंदर माला धारण किये रहते हैं। ये पीले वस्त्र पहने हुए कमल आसन पर आसीन रहते हैं तथा चार हाथों वाले हैं। इनके चार हाथों में स्वर्ण निर्मित दण्ड, रुद्राक्ष माला, पात्र और वरदमुद्रा शोभा पाती है। प्राचीन ऋग्वेद में बताया गया है कि बृहस्पति बहुत सुंदर हैं। ये सोने से बने महल में निवास करते है। इनका वाहन स्वर्ण निर्मित रथ है, जो सूर्य के समान दीप्तिमान है एवं जिसमें सभी सुख सुविधाएं संपन्न हैं। उस रथ में वायु वेग वाले पीतवर्णी आठ घोड़े तत्पर रहते हैं।[1]

देवगुरु बृहस्पति की तीन पत्नियाँ हैं जिनमें से ज्येष्ठ पत्नी का नाम शुभा और कनिष्ठ का तारा या तारका तथा तीसरी का नाम ममता है। शुभा से इनके सात कन्याएं उत्पन्न हुईं हैं, जिनके नाम इस प्रकार से हैं - भानुमती, राका, अर्चिष्मती, महामती, महिष्मती, सिनीवाली और हविष्मती। इसके उपरांत तारका से सात पुत्र और एक कन्या उत्पन्न हुईं। उनकी तीसरी पत्नी से भारद्वाज और कच नामक दो पुत्र उत्पन्न हुए। बृहस्पति के अधिदेवता इंद्र और प्रत्यधि देवता ब्रह्मा हैं। महाभारत के आदिपर्व में उल्लेख के अनुसार, बृहस्पति महर्षि अंगिरा के पुत्र तथा देवताओं के पुरोहित हैं। ये अपने प्रकृष्ट ज्ञान से देवताओं को उनका यज्ञ भाग या हवि प्राप्त करा देते हैं। असुर एवं दैत्य यज्ञ में विघ्न डालकर देवताओं को क्षीण कर हराने का प्रयास करते रहते हैं। इसी का उपाय देवगुरु बृहस्पति रक्षोघ्र मंत्रों का प्रयोग कर देवताओं का पोषण एवं रक्षण करने में करते हैं तथा दैत्यों से देवताओं की रक्षा करते हैं।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा वृष्णि के वंश में हुआ था ।

जन्म
यह अवतार उन्होंने वैवस्वत मन्वन्तर के अट्ठाईसवें द्वापर में श्रीकृष्ण के रूप में देवकी के गर्भ से मथुरा के कारागर में लिया था। (भगवान् ने जन्म कारागार में इसलिए लिया था की उनके मामा कंस ने अपनी बहन देवकी को बंदी बना रखा था )वास्तविकता तो यह थी इस समय चारों ओर पाप कृत्य हो रहे थे। धर्म नाम की कोई भी चीज नहीं रह गई थी। अतः धर्म को स्थापित करने के लिए श्रीकृष्ण अवतरित हुए थे। ब्रह्मा तथा शिव -प्रभृत्ति देवता जिनके चरणकमलों का ध्यान करते थे, ऐसे श्रीकृष्ण का गुणानुवाद अत्यंत पवित्र है। श्रीकृष्ण से ही प्रकृति उत्पन्न हुई। सम्पूर्ण प्राकृतिक पदार्थ, प्रकृति के कार्यकार्य किया उसे अपना महत्वपूर्ण कर्म समझा, अपने कार्य की सिद्धि के लिए उन्होंने साम-दाम-दंड-भेद सभी का उपयोग किया, क्योंकि उनके अवतीर्ण होने का मात्र एक उद्देश्य था कि इस पृथ्वी को पापियों से मुक्त किया जाए। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्होंने जो भी उचित समझा वही किया। उन्होंने कर्मव्यवस्था को सर्वोपरि माना, कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन को कर्मज्ञान देते हुए उन्होंने गीता की रचना की जो कलिकाल में धर्म में सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है।

संपूर्ण पृथ्वी दुष्टों एवं पतितों के भार से पीड़ित थी। उस भार को नष्ट करने के लिए भगवान विष्णु ने एक प्रमुख अवतार ग्रहण किया जो कृष्णावतार के नाम से संपूर्ण संसार में प्रसिद्ध हुआ। उस समय धर्म, यज्ञ, दया पर राक्षसों एवं दानवों द्वारा आघात पहुँचाया जा रहा था।

पृथ्वी पापियों के बोझ से पूर्णतः दब चुकी थी। समस्त देवताओं द्वारा बारम्बार भगवान विष्णु की प्रार्थना की जा रही थी। विष्णु ही ऐसे देवता थे, जो समय-समय पर विभिन्न अवतारों को ग्रहण कर पृथ्वी के भार को दूर करने में सक्षम थे क्योंकि प्रत्येक युग में भगवान विष्णु ने ही महत्वपूर्ण अवतार ग्रहण कर दुष्ट राक्षसों का संहार किया। वैवस्वत मन्वन्तर के अट्ठाईसवें द्वापर में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण अवतरित हुए। हिन्दू कालगणना के अनुसार कृष्ण का जन्म आज से लगभग 5,235 वर्ष पूर्व हुआ था, कई वैज्ञानिकों तथा पुराणों का यही मानना है। जो महाभारत युद्ध की कालगणना से मेल खाता है।

भगवान कृष्ण के जन्म का सटीक अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए। इस विषय पर कई मतभेद हैं परंतु सारगर्भित ध्यान डालें तो सारे नतीजे अपने स्थान पर सत्य हैं।

भागवत महापुराण के द्वादश स्कंध के द्वितीय अध्याय के अनुसार कलियुग के आरंभ के संदर्भ में भारतीय गणना के अनुसार कलयुग का शुभारंभ ईसा से 3102 वर्ष पूर्व 20 फ़रवरी को 2 बजकर 27 मिनट तथा 30 सेकंड पर हुआ था। पुराणों में बताया गया है कि जब श्री कृष्ण का स्वर्गवास हुआ तब कलयुग का आगमन हुआ, इसके अनुसार कृष्ण जन्म 4,500 से 3,102 ई° पूर्व के बीच मानना ठीक रहेगा। इस गणना को सत्यापित करने वाली खोज मोहनजोदाड़ो सभ्यता के विषय में 1929 में हुई। मैके द्वारा मोहनजोदाड़ो में हुए उत्खनन में एक पुरातन टैबलेट (भित्तिचित्र) मिला जिसमें दो वृक्षों के बीच खड़े एक बच्चे का चित्र बना हुआ था, जो हमें भागवत आदि पुराणों में लिखे कृष्ण द्वारा यमलार्जुन के उद्धार की कथा के ओर ले जाता है। इसके अनुसार महाभारत का युद्ध 3000 ई° पूर्व हुआ होगा जो पुराणों की गणना में सटीक बैठता है। इससे कृष्ण जन्म का सटीक अंदाजा मिलता है।
श्रीकृष्ण से सृष्टि का आरंभ
भगवान ने देखा कि संपूर्ण विश्व शून्यमय है। कहीं कोई जीव-जन्तु नहीं है। जल का भी कहीं पता नहीं है। संपूर्ण आकाश वायु से रहित और अंधकार से आवृत्त हो घोर प्रतीत हो रहा है। वृक्ष, पर्वत और समुद्र आदि शून्य होने के कारण विकृताकार जान पड़ता है। मूर्ति, धातु, शस्य तथा तृण का सर्वथा अभाव हो गया है। इस प्रकार जगत्‌ को शून्य अवस्था में देख अपने हृदय में सभी बातों की आलोचना करके दूसरे किसी सहायक से रहित एकमात्र स्वेच्छामय प्रभु ने स्वेच्छा से ही इस सृष्टि की रचना प्रारंभ की।

सर्वप्रथम उन परम पुरुष श्रीकृष्ण के दक्षिण पार्श्व से जगत के कारण रूप तीन मूर्तिमान गुण प्रकट हुए। उन गुणों से महत्तत्त्व अहंकार पांच तन्मात्राएं रूप, रस, गंध, स्पर्श और शब्द ये पांच विषय क्रमशः प्रकट हुए। इसके उपरान्त ही श्रीकृष्ण से साक्षात भगवान नारायण का प्रादुर्भाव हुआ। जिनकी अंगकान्ति श्याम(सावली)[काली] थी, वे नित्य तरुण पीताम्बरधारी और विभिन्न वनमालाओं से विभूषित थे। उनकी चार भुजाएं थीं, उन भुजाओं में क्रमशः शंख, चक्र, गदा और पद्म विराजमान थे। उनके मुखारबिन्द पर मंद-मंद मुस्कान की छटा छा रही थी। वे रत्नमय आभूषणों से विभूषित थे। शारंगधनुष धारण किए हुए थे।

कौस्तुभ मणि उनके वक्षस्थल की शोभा बढ़ा रही थी। श्रीवत्सभूषित वक्ष में साक्षात् लक्ष्मी का निवास था। वे श्रीनिधि अपूर्व शोभा को प्रस्तुत कर रहे थे। शरत्‌काल की पूर्णिमा के चंद्रमा की प्रभा से सेवित मुखचन्द्र के कारण वे मनोहर जान पड़ते थे। कामदेव की कान्ति से युक्त रूप-लावण्य उनके सौंदर्य को और भी बढ़ा रहा था। नारायण श्रीकृष्ण के समक्ष खड़े होकर दोनों हाथों को जोड़कर उनकी स्तुति करने लगे। गीताजी में भी भगवान ने अर्जुन को बताया की " मयाध्यक्षेण प्रकृतिम सूयते स चराचरम | ", अर्थात मेरी अध्यक्षता में प्रकृति समस्त चराचर जगत अर्थात सृष्टि की रचना करती है | कृष्ण ने ही अर्जुन को भगवद्गीता का सन्देश सुनाया था।

उनकी कथा कृष्णावतार में मिलती है।

यदुकुल के राजा।

अचिन्त्य भेदाभेद दर्शन के अनुसार परब्रह्म का दूसरा नाम।

कृष्ण लीलाओं में छिपा संदेश
श्रीकृष्ण लीलाओं का जो विस्तृत वर्णन भागवत ग्रंथ मे किया गया है, उसका उद्देश्य क्या केवल कृष्ण भक्तों की श्रद्धा बढ़ाना है या मनुष्य मात्र के लिए इसका कुछ संदेश है? तार्किक मन को विचित्र-सी लगने वाली इन घटनाओं के वर्णन का उद्देश्य क्या ऐसे मन को अतिमानवीय पराशक्ति की रहस्यमयता से विमूढ़वत बना देना है अथवा उसे उसके तार्किक स्तर पर ही कुछ गहरा संदेश देना है, इस पर हमें विचार करना चाहिए।

श्री कृष्ण एक ऐतिहासिक पुरुष हुए हैं, इसका स्पष्ट प्रमाण हमें छान्दोग्य उपनिषद के एक उल्लेख में मिलता है। वहां (3.17.6) कहा गया है कि देवकी पुत्र श्रीकृष्ण को महर्षिदेव:कोटी आंगिरस ने निष्काम कर्म रूप यज्ञ उपासना की शिक्षा दी थी, जिसे ग्रहण कर श्रीकृष्ण 'तृप्त' अर्थात पूर्ण पुरुष हो गए थे। श्रीकृष्ण का जीवन, जैसा कि महाभारत में वर्णित है, इसी शिक्षा से अनुप्राणित था और गीता में उसी शिक्षा का प्रतिपादन उनके ही माध्यम से किया गया है।

किंतु इनके जन्म और बाल-जीवन का जो वर्णन हमें प्राप्त है वह मूलतः श्रीमद् भागवत का है और वह ऐतिहासिक कम, आध्यात्मिक अधिक है और यह बात ग्रंथ के आध्यात्मिक स्वरूप के अनुसार ही है। ग्रंथ में चमत्कारी भौतिक वर्णनों के पर्दे के पीछे गहन आध्यात्मिक संकेत संजोए गए हैं।

वस्तुतः भागवत में सृष्टि की संपूर्ण विकास प्रक्रिया का और उस प्रक्रिया को गति देने वाली परमात्म शक्ति का दर्शन कराया गया है। ग्रंथ के पूर्वार्ध (स्कंध 1 से 9) में सृष्टि के क्रमिक विकास (जड़-जीव-मानव निर्माण) का और उत्तरार्ध (दशम स्कंध) में श्रीकृष्ण की लीलाओं के द्वारा व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास का वर्णन प्रतीक शैली में किया गया है। भागवत में वर्णित श्रीकृष्ण लीला के कुछ मुख्य प्रसंगों का आध्यात्मिक संदेश पहचानने का यहाँ प्रयास किया गया है।
श्रीकृष्ण जन्म
त्रिगुणात्मक प्रकृति से प्रकट होती चेतना सत्ता!
श्रीकृष्ण आत्म तत्व के मूर्तिमान् रूप हैं। मनुष्य में इस चेतन तत्व का पूर्ण विकास ही आत्म तत्व की जागृति है। जीवन प्रकृति से उद्भुत और विकसित होता है अतः त्रिगुणात्मक प्रकृति के रूप में श्रीकृष्ण की भी तीन माताएँ हैं। 1- रजोगुणी प्रकृतिरूप देवकी जन्मदात्री माँ हैं, जो सांसारिक माया गृह में कैद हैं। 2- सतगुणी प्रकृति रूपा माँ यशोदा हैं, जिनके वात्सल्य प्रेम रस को पीकर श्रीकृष्ण बड़े होते हैं। 3- इनके विपरीत एक घोर तमस रूपा प्रकृति भी शिशुभक्षक सर्पिणी के समान पूतना माँ है, जिसे आत्म तत्व का प्रस्फुटित अंकुरण नहीं सुहाता और वह वात्सल्य का अमृत पिलाने के स्थान पर विषपान कराती है। यहाँ यह संदेश प्रेषित किया गया है कि प्रकृति का तमस-तत्व चेतन-तत्व के विकास को रोकने में असमर्थ है।

गोकुल-वृंदावन की लीलाएँ
शिशु और बाल वय में ही श्रीकृष्ण द्वारा अनेक राक्षसों के वध की लीलाओं तथा सहज-सरल-हृदय मित्रों और ग्रामवासियों में आनंद और प्रेम बांटने वाली क्रीड़ाओं का विस्तृत वर्णन भागवत में हुआ है। शिशु चरित्र गोकुल में और बाल चरित्र वृंदावन में संपन्न होने का जो उल्लेख है, वह आध्यात्मिक अर्थ की ओर संकेत करता है।

गो-शब्द का अर्थ इंद्रियाँ भी हैं, अतः गोकुल से आशय है हमारी पंचेद्रियों का संसार और वृंदावन का अर्थ है तुलसीवन अर्थात मन का उच्च क्षेत्र (तुरीयावस्था वाले 'तुर' से 'तुरस' और 'तुलसी' शब्द की व्युत्पत्ति व्याकरणसम्मत है)। गोकुल में पूतना वध, शकट भंजन और तृणावर्त वध का तथा वृंदावन में बकासुर, अधासुर और धेनुकासुर आदि अनेक राक्षसों के हनन का वर्णन है।

व्यक्ति और समाज को अपने अंदर व्याप्त आसुरी वृत्तियों के रूप में इनकी पहचान करना होगा तभी आध्यात्मिक-नैतिक शक्ति से इनका हनन संभव होगा और तब ही इस बालरूप श्रीकृष्ण का उद्भव महाभारत के सूत्रधार, धर्मस्थापक, श्रीकृष्ण के रूप में होना संभव होगा।

वृंदावन की कथाओं में कालिया नाग, गोवर्धन, रासलीला और महारास वाली कथाएँ अधिक प्रसिद्ध हैं। श्रीकृष्ण ने यमुना को कालिया नाग से मुक्त-शुद्ध किया था। यमुना, गंगा, सरस्वती नदियों को क्रमशः कर्म, भक्ति और ज्ञान की प्रतीक माना गया है। ज्ञान अथवा भक्ति के अभाव मेंकर्म का परिणाम होता है, कर्ता में कर्तापन के अहंकार-विष का संचय। यह अहंकार ही कर्म-नद यमुना का कालिया नाग है। सर्वात्म रूप श्रीकृष्ण भाव का उदय इस अहंकार-विष से कर्म और कर्ता की रक्षा करता है (गीता- 18.55.58)।

गोवर्धन धारण कथा की आर्थिक, नीति-परक और राजनीतिक व्याख्याएं की गई हैं। इस कथा का आध्यात्मिक संकेत यह दिखता है कि गो अर्थात इंद्रियों का वर्धन (पालन-पोषण) कर्ता, अर्थात इंद्रियों में क्रियाशील प्राण-शक्ति के स्रोत परमेश्वर पर हमारी दृष्टि होना चाहिए। इसी प्रकार गोपियों के साथ रासलीला के वर्णन में मन की वृत्तियां ही गोपिकाओं के रूप में मूर्तिमान हुई हैं और प्रत्येक वृत्ति के आत्म-रस से सराबोर होने को रासलीला या रसनृत्य के रूप में चित्रित किया गया है। इससे भी उच्च अवस्था का- प्रेम और विरह के बाह्य द्वैत का एक आंतरिक आनंद में समाहित हो जाने की अवस्था का वर्णन 'महारास' में हुआ है।


मथुरा आगमन और कंस वध
श्रीकृष्ण को किशोर वय होते न होते कंस उन्हें मरवा डालने का एक बार फिर षड्यंत्र रचकर मथुरा बुलवाता है, किंतु श्रीकृष्ण उसको उसके महाबली साथियों सहित मार डालते हैं। कंस शब्द का अर्थ और उसकी कथा भी संकेत करती है कि कंस देहासक्ति का मूर्तिमान रूप है, जो संभावित मृत्यु से बचने के लिए कितने ही कुत्सित कर्म करता है। मथुरा का शब्दार्थ है- 'विक्षुब्ध किया हुआ।' अतः मथुरा है देहासक्ति से विक्षुब्ध मन। श्रीकृष्ण का कंस वध करने के उपरांत द्वारिका में राज्य स्थापना करने का अर्थ है कि आत्मभाव में प्रवेश के पूर्व देहासक्ति की समाप्ति आवश्यक है।

समुद्र में द्वारिका निर्माण और राज्य स्थापना
कंस वध के बाद श्रीकृष्ण समुद्र के भीतर (अंतः समुद्रे-भा. 10/50/50) द्वारिका का निर्माण करवाते हैं और वहां राज्य स्थापित करते हैं। इतिहास के महापुरुष श्रीकृष्ण द्वारा द्वारका नगर का समुद्र किनारे या द्वीप पर निर्माण करवाना और कालांतर में उसका समुद्र में डूब जाना (जिसके कुछ अवशेष अभी हाल में ही खोजे गए हैं) उस काल की वास्तविक घटना होगी, किंतु भागवत ने 'समुद्र के अंदर' द्वारिका निर्माण का वर्णन करके स्पष्टतः यहां उसका आध्यात्मिक रूपांतरण प्रस्तुत किया है।

द्वारिका शब्द में द्वार का अर्थ है- साधन, उपाय या प्रवेश मार्ग। समुद्र व्यक्तित्व के गहरे तल- आत्म क्षेत्र को इंगित करता है। अतः आत्म क्षेत्र का प्रवेश द्वार है द्वारिका। इस क्षेत्र में चेतना का प्रवेश होने पर जीवन जीने का जैसा स्वरूप होगा, उसका निरूपण द्वारिका पर श्रीकृष्ण राज्य के रूप में किया गया है। इस क्षेत्र का परिचय हमें महाभारत में श्रीकृष्ण के लोकहितार्थ और धर्मस्थापनार्थ किए गए कार्यों द्वारा तथा गीता के अंतर्गत उनकी वाणी द्वारा कराया गया है। सारांश यह कि व्यक्ति भी संकल्प करे तो उसकी चेतना भी कृष्ण सम विकसित हो सकती है। श्रीकृष्ण जिनका नाम है, गोकुल जिनका धाम है! ऐसे श्री भग्वान देव:कोटी को बरम्बार प्रनाम है !!!!

महाभारत

श्री कृष्ण की महाभारत में भी बहुत बड़ी भूमिका थी। वे महाभारत के युद्ध में अर्जुन के सारथी थे। उनकी बहन सुभद्रा अर्जुन की पत्नी थीं। श्री कृष्ण ने ही युद्ध से पहले अर्जुन को गीता उपदेश दिया था।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
दुर्गा पार्वती का दूसरा नाम है। हिन्दुओं के शाक्त साम्प्रदाय में भगवती दुर्गा को ही दुनिया की पराशक्ति और सर्वोच्च देवता माना जाता है (शाक्त साम्प्रदाय ईश्वर को देवी के रूप में मानता है)। वेदों में तो दुर्गा का कोई ज़िक्र नहीं है, मगर उपनिषद में देवी "उमा हैमवती" (उमा, हिमालय की पुत्री) का वर्णन है। पुराण में दुर्गा को आदिशक्ति माना गया है। दुर्गा असल में शिव की पत्नी पार्वती का एक रूप हैं, जिसकी उत्पत्ति राक्षसों का नाश करने के लिये देवताओं की प्रार्थना पर पार्वती ने लिया था -- इस तरह दुर्गा युद्ध की देवी हैं। देवी दुर्गा के स्वयं कई रूप हैं। मुख्य रूप उनका "गौरी" है, अर्थात शान्तमय, सुन्दर और गोरा रूप। उनका सबसे भयानक रूप काली है, अर्थात काला रूप। विभिन्न रूपों में दुर्गा भारत और नेपाल के कई मन्दिरों और तीर्थस्थानों में पूजी जाती हैं।  भगवती दुर्गा की सवारी शेर है।

दुर्गा सप्तशती के अनुसार इनके अन्य स्वरूप भी बतलायें गये है |


ब्राह्मणी
माहेश्वरी
कौमारी
वैष्णवी
वाराही
नरसिंही
ऐन्द्री
शिवदूती
भीमादेवी
भ्रामरी
शाकम्भरी
आदिशक्ति
रक्तदन्तिका

उग्रचंडी
'उग्रचण्डी' दुर्गा का एक नाम है। दक्ष ने अपने यज्ञ में सभी देवताओं को आमंत्रित किया , लेकिन शिव और सती को आमंत्रण नहीं दिया । इससे क्रुद्ध होकर, अपमान का प्रतिकार करने के लिए इन्होंने उग्रचंडी के रूप में अपने पिता के यज्ञ का विध्वंस किया था। इनके हाथों की संख्या १८ मानी जाती है। आश्विन महीने में कृष्णपक्ष की नवमी दिन शाक्तमतावलंबी विशेष रूप से  उग्रचंडी की पूजा करते हैं।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
शिव त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव भी कहते हैं। इन्हें महादेव, भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है। तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से भी जाना जाता है | हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धाङ्गिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश हैं, तथा पुत्री अशोक सुंदरी हैं। शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश में उनका वास है। यह शैव मत के आधार है | इस मत में शिव के साथ शक्ति सर्व रूप में पूजित है |
भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से शिव को भिन्न माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं।

शिव स्वरूप सूर्य
शिव अपने इस स्वरूप द्वारा पूर्ण सृष्टि का भरण-पोषण करते हैं। इसी स्वरूप द्वारा परमात्मा ने अपने ओज व उष्णता की शक्ति से सभी ग्रहों को एकत्रित कर रखा है। परमात्मा का यह स्वरूप अत्यंत ही कल्याणकारी माना जाता है क्योंकि पूर्ण सृष्टि का आधार इसी स्वरूप पर टिका हुआ
सत्य । मैं सूर्य (शिव ) तुम्हारा पिता और बुध, शुक्र, पृथ्वी व मंगल मेरी माया और तुम्हारी माताएँ हैं । क्या सूर्य व धरती ने किसी भी जीव-आत्मा में कभी भी कोई भेद किया ? प्रेम स्नेह ही मेरा धर्म है और यही तुमसे अपेक्षा करता हूँ ।

शिव स्वरूप शंकर जी
पृथ्वी पर बीते हुए इतिहास में सतयुग से कलयुग तक, एक ही मानव शरीर एैसा है जिसके ललाट पर ज्योति है। इसी स्वरूप द्वारा जीवन व्यतीत कर परमात्मा ने मानव को वेदों का ज्ञान प्रदान किया है जो मानव के लिए अत्यंत ही कल्याणकारी साबित हुआ है। वेदो शिवम शिवो वेदम।। परमात्मा शिव के इसी स्वरूप द्वारा मानव शरीर को रुद्र से शिव बनने का ज्ञान प्राप्त होता है।

शिव के नंदी गण
श्रृंगी
भृंगी
रिटी
टुंडी
नन्दि
नन्दिकेश्वर

एकादश रुद्र
अज
एकपात
अहिर्बुध्न्य
अपराजित
पिनाकी
त्रयम्बक
महेश्वर
वृषाकपि
शम्भु
हरण
ईश्वर

शिव की अष्टमूर्ति
क्षितिमूर्ति -सर्व
जलमूर्ति -भव
अग्निमूर्ति -रूद्र
वायुमूर्ति -उग्र
आकाशमूर्ति -भीम
यजमानमूर्ति -पशुपति
चन्द्रमूर्ति -महादेव
सूर्यमूर्ति -ईशान
व्यक्तित्व
शिव में परस्पर विरोधी भावों का सामंजस्य देखने को मिलता है। शिव के मस्तक पर एक ओर चंद्र है, तो दूसरी ओर महाविषधर सर्प भी उनके गले का हार है। वे अर्धनारीश्वर होते हुए भी कामजित हैं। गृहस्थ होते हुए भी श्मशानवासी, वीतरागी हैं। सौम्य, आशुतोष होते हुए भी भयंकर रुद्र हैं। शिव परिवार भी इससे अछूता नहीं हैं। उनके परिवार में भूत-प्रेत, नंदी, सिंह, सर्प, मयूर व मूषक सभी का समभाव देखने को मिलता है। वे स्वयं द्वंद्वों से रहित सह-अस्तित्व के महान विचार का परिचायक हैं। ऐसे महाकाल शिव की आराधना का महापर्व है शिवरात्रि।

पूजन
शिवरात्रि की पूजा रात्रि के चारों प्रहर में करनी चाहिए। शिव को बिल्वपत्र, धतूरे के पुष्प, प्रसाद मे भान्ग अति प्रिय हैं। एवम इनकी पूजा के लिये दूध, दही, घी, शकर, शहद इन पांच अमृत जिसे पन्चामृत कहा जाता है! पूजन में इनका उपयोग करें। एवम पन्चामृत से स्नान करायें इसके बाद इत्र चढ़ा कर जनेऊ पहनायें! अन्त मे भांग का प्रसाद चढाए ! शिव का त्रिशूल और डमरू की ध्वनि मंगल, गुरु से संबद्ध हैं। चंद्रमा उनके मस्तक पर विराजमान होकर अपनी कांति से अनंताकाश में जटाधारी महामृत्युंजय को प्रसन्न रखता है तो बुधादि ग्रह समभाव में सहायक बनते हैं। महामृत्युंजय मंत्र शिव आराधना का महामंत्र है।
ज्योतिर्लिंग स्थान
पशुपतिनाथ नेपाल की राजधानी काठमांडू
सोमनाथ सोमनाथ मंदिर, सौराष्ट्र क्षेत्र, गुजरात
महाकालेश्वर श्रीमहाकाल, महाकालेश्वर, उज्जयिनी (उज्जैन)
ॐकारेश्वर ॐकारेश्वर अथवा अमलेश्वर, ॐकारेश्वर,
केदारनाथ केदारनाथ मन्दिर, रुद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड
भीमाशंकर भीमाशंकर मंदिर, निकट पुणे, महाराष्ट्र
विश्वनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
त्र्यम्बकेश्वर मन्दिर त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर, नासिक, महाराष्ट्र
रामेश्वरम रामेश्वरम मंदिर, रामनाथपुरम, तमिल नाडु
घृष्णेश्वर घृष्णेश्वर मन्दिर, वेरुळ, औरंगाबाद, महाराष्ट्र
बैद्यनाथ परळी वैजनाथ बीड महाराष्ट्र, देवघर, झारखंड
नागेश्वर औंढा नागनाथ महाराष्ट्र
नागेश्वर मन्दिर, द्वारका, गुजरात

श्रीशैल श्रीमल्लिकार्जुन, श्रीशैलम (श्री सैलम), आंध्र प्रदेश
शरीकेदार -नेपाल कालान्जर बन खण्ड्
रौला केदार नेपाल् कालान्जर बन खण्ड्
ध्वज केदार नेपाल् कालान्जर बन खण्ड्
अशिम केदार नेपाल कालान्जर बन खण्ड्

पुरी भुमी के रुप मे शिब ज्योतिर्लिङ::कालान्जर
यद्दपी पुरा ब्रह्माण्ड भागवान शिब का ज्योतिर्लिङ है फिर भि पुराणौने पृथिबी मे भागवानशिव के दो ज्योतिरलिङ पुरी भुमी के रुप मे है। 
 कैलाश पर्बत् ( यह पुरा पर्बत एक ज्योतिर्लिङ है। 
 कालन्जर पर्बत बनखण्ड ( यह पुरा पर्बत बनखण्ड दुसरा भुमी ज्योतिर्लिङ है

शिब पुराणमे बर्णित कालान्जर बन खण्ड् ,भुमी ज्योतिर्लिङ, का सन्क्षिप्त इतिहास
[[यह बनखण्ड कत्त्युरी राज्य का प्रमुख तिर्थस्थल था इस बनखण्डको १३वी सदी तक कालान्जर कहते थे यहाँ भागवान का मन्दिर है , केदार के पुजारी यहाँ गौ को चराने भि ले जाया कर्ते थे इसिलिए १८ सदी मे आकर इसका नाम गौलेक्=गवाल्लेक भि पड्गया , यहाँ भागवान का मन्दिर है , आदी शन्काराचार्य ने यहाँ आकर ७ दिन तक तपश्या कि थि और उन्हौने इस बनखण्ड को शिवपुराणमे बर्णित कालान्जर होनेकी पुस्टी भि कि थि, तब से १२-१३ सदी तक इसे कालान्जर कहा जाता था, बाद मे जब कत्युरी राजबन्श कमजोर हुवा और यह भुभाग मे चन्द राजा आए, चन्दौ ने सारे महत्वपुर्ण स्थलौका नाम परिवर्तन किया , जहाँ उन्हौने राज्धानी बनाइ वो भि कालान्जर का हि तल था, उस्को उन्हौने बायोत्तर नामाकरण कर्दिय , बाद्मे १७वी सदी मे गुर्खौ ने इस का नाम बदलकर बैतडी कर्दिया, और सारा इतिहास छिन्न भिन्न हो गया, कालान्जर मे पुजा कर्ना निशेध किया गया और वहाँ केबल गाय चराने वाले ग्वाले हि जाने लगे, पुरे मन्दिर के रुप मे अवस्थित बनखण्ड को गौचरान मे परिणत कर्दिया पहले चन्द राजावौने और बादमे पुर्ण रुपसे गुर्खौ ने , और बाद मे १८वी सदी , अङ्रेज्-नेपाल के युद्ध के समय तक इस्का नाम कालोन्जर हो गया, अङ्रेज नेपाल के युद्ध के बाद गुर्खौ के दबाब मे यिसका नाम गोल्लेक बनादिया गया और आज इसे ग्वाल्लेक के नाम से जाना जाता है, यह शिब पुराणौमे बर्णित कालन्जर पर्बत हि है, बहुत सारे अध्एता और शोध कर्ने वाले भि इस बात कि पुस्टी करचुके है ]]
कैलाश पर्बत् तिब्बत । यह कालान्जरकी तरह एक भुमी ज्योतिर्लिङ है

अनेक नाम
हिन्दू धर्म में भगवान शिव को अनेक नामों से पुकारा जाता है

रूद्र - रूद्र से अभिप्राय जो दुखों का निर्माण व नाश करता है।
पशुपतिनाथ - भगवान शिव को पशुपति इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह पशु पक्षियों व जीवआत्माओं के स्वामी हैं
अर्धनारीश्वर - शिव और शक्ति के मिलन से अर्धनारीश्वर नाम प्रचलित हुआ।
महादेव - महादेव का अर्थ है महान ईश्वरीय शक्ति।
भोला - भोले का अर्थ है कोमल हृदय, दयालु व आसानी से माफ करने वाला। यह विश्वास किया जाता है कि भगवान शंकर आसानी से किसी पर भी प्रसन्न हो जाते हैं।
लिंगम - पूरे ब्रह्मांड का प्रतीक है।
नटराज - नटराज को नृत्य का देवता मानते है क्योंकि भगवान शिव तांडव नृत्य के प्रेमी हैं।

शिवरात्रि
प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी शिवरात्रि कहलाती है, लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी महाशिवरात्रि कही गई है। इस दिन शिवोपासना भुक्ति एवं मुक्ति दोनों देने वाली मानी गई है, क्योंकि इसी दिन अर्धरात्रि के समय भगवान शिव लिंगरूप में प्रकट हुए थे।

माघकृष्ण चतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि। ॥ शिवलिंगतयोद्रूत: कोटिसूर्यसमप्रभ॥

भगवान शिव अर्धरात्रि में शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे, इसलिए शिवरात्रि व्रत में अर्धरात्रि में रहने वाली चतुर्दशी ग्रहण करनी चाहिए। कुछ विद्वान प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी विद्धा चतुर्दशी शिवरात्रि व्रत में ग्रहण करते हैं। नारद संहिता में आया है कि जिस तिथि को अर्धरात्रि में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी हो, उस दिन शिवरात्रि करने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। जिस दिन प्रदोष व अर्धरात्रि में चतुर्दशी हो, वह अति पुण्यदायिनी कही गई है। इस बार 6 मार्च को शिवरात्रि प्रदोष व अर्धरात्रि दोनों में विद्यमान रहेगी।

ईशान संहिता के अनुसार इस दिन ज्योतिर्लिग का प्रादुर्भाव हुआ, जिससे शक्तिस्वरूपा पार्वती ने मानवी सृष्टि का मार्ग प्रशस्त किया। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही महाशिवरात्रि मनाने के पीछे कारण है कि इस दिन क्षीण चंद्रमा के माध्यम से पृथ्वी पर अलौकिक लयात्मक शक्तियां आती हैं, जो जीवनीशक्ति में वृद्धि करती हैं। यद्यपि चतुर्दशी का चंद्रमा क्षीण रहता है, लेकिन शिवस्वरूप महामृत्युंजय दिव्यपुंज महाकाल आसुरी शक्तियों का नाश कर देते हैं। मारक या अनिष्ट की आशंका में महामृत्युंजय शिव की आराधना ग्रहयोगों के आधार पर बताई जाती है। बारह राशियां, बारह ज्योतिर्लिगों की आराधना या दर्शन मात्र से सकारात्मक फलदायिनी हो जाती है।

यह काल वसंत ऋतु के वैभव के प्रकाशन का काल है। ऋतु परिवर्तन के साथ मन भी उल्लास व उमंगों से भरा होता है। यही काल कामदेव के विकास का है और कामजनित भावनाओं पर अंकुश भगवद् आराधना से ही संभव हो सकता है। भगवान शिव तो स्वयं काम निहंता हैं, अत: इस समय उनकी आराधना ही सर्वश्रेष्ठ है।

महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। भगवान शिव का यह प्रमुख पर्व फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसीलिए इसे महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा गया।

साभार - विकिपीडिया 
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
इन्द्र (या इंद्र) हिन्दू धर्म मे सभी देवताओं के राजा का सबसे उच्च पद था जिसकी एक अलग ही चुनाव पद्धति थी। वैसे इस चुनाव पद्धति के विषय में अधिक वर्णन तो नहीं है परंतु भागवत में राजा बलि के द्वारा 99 अश्वमेध यज्ञ होने के बाद भगवान वामन ने 100 वें यज्ञ को इसलिये होने से रोका क्योंकि ऐसा करने से दैत्यराज बलि ही इंद्र बन जाता। हर मनवंतर में अलग इंद्र, सप्तर्षि, अंशावतार, मनु होते हैं।
ऋग्वेद में इन्द्र
गोस्वामी तुलसीदास जी ने इन्द्र के बारे में लिखा हैकि - ‘काक समान पाप रीतौ छलीमलीन कतहूं न प्रतीतो‘ अर्थात इन्द्र का तौर तरीकाकाले कौए का सा है, वह छली है। उसका हृदय मलीन है तथा किसी पर वह विश्वास नहीं करता। वह अश्वमेध के घोड़ों को चुराया करता था। इन्द्र ने गौतम की धर्मपत्नी अहल्या का सतीत्व अपहरण किया था। कहानी इस प्रकार है- शचीपति इन्द्र ने आश्रम से इन्द्र की अनुपस्थिति जानकर और मुनि का वेष धारण कर अहल्या से कहा।।।। हे अति सुन्दरी! कामीजन भोगविलास के लिए ऋतुकाल की प्रतीक्षा नहीं करते, अर्थात इस बात का इन्तज़ार नहीं करते कि जब स्त्री मासिक धर्म से निवृत हो जाएतभी उनके साथ समागम करना चाहिए। अतः हे सुन्दर कमर वाली! मैं तुम्हारे साथ प्रसंग करना चाहता हूं।। ।। विश्वामित्र कहते हैंकि हे रामचन्द्र! वह मूर्खा मुनिवेशधारी इन्द्र को पहचान कर भी इस विचार से कि देखूं देवराज के साथ रति करने में कैसा दिव्य आनन्द प्राप्त होता है, इस पाप कर्म के करने में सहमत हो गई।। ।। तदनंतर वह वह कृतार्थ हृदय से देवताओं में श्रेष्ठ इन्द्र से बोलीकि हे सुरोत्तम! मैं कृतार्थ हृदय से अर्थात दिव्य-रति का आनन्दोपभोग करने से मुझे अपनी तपस्या का फल मिल गया। अब, हे प्रेमी! आप यहां से शीघ्र चले जाइये।। ।। हे सुन्दर नितम्बों वाली! मैं पूर्ण सन्तुष्ट हूं। अब जहां से आया हूं, वहां चला जाऊँगा। इस प्रकार अहल्या के साथ संगम कर वह कुटिया से निकल गया।

धार्मिक ग्रन्थों मे छायावाद, रहस्यवाद का प्रयोग प्राचीनकाल से प्रचलित है उसपर वैदिक शब्दावली सोने पे सुहागा का काम करती थी अत: उपरोक्त कथन शब्दार्थ मात्र है वास्तविक अर्थ समझने के लिए विष्लेशण आवश्यक है विष्लेशण करने पर भिन्न भिन्न अर्थ सामने आते हैं विष्लेशण निम्न हैं-

वैदिक शब्दावली में अहिल्या का मतलब होता है " बिना हल चली " यानि बंजर भूमि। जैसा कि ज्ञात ही है इंद्र दुसरे देशो (असुरो के) पर आक्रमण करता था तो परिणाम स्वरूप हरी भरी भूमि बंजर हो जाती थी (उस समय लोग कृषि पर निर्भर रहते थे और खेती ही उनका मुख्य भोजन का स्रोत भी था।) इंद्र, इस भोजन के स्रोत या जंगल के स्रोत जिससे फल कंद मूल आदि मिलते थे उन्हें नष्ट कर के अपने दुश्मनों को नुकसान पहुचाता था। कालांतर में विश्वामित्र ने राम से जब कहा कि ये अहिल्या है, तो हो सकता है उनका तात्पर्य हो कि ये "बिना हल चली" यानि बंजर भूमि है इसे उपजाऊ बनाओ और राम ने उस भूमि को फिर से उपजाऊ बनाया हो। दूसरा प्रसंग 'ब्रह्मपुराण (87-59)" और "आनंद रामायण " के अनुसार हो सकता है, अपभ्रंश में 'सिरा '(शिला) शब्द के दो अर्थ हैं एक तो पत्थर और दूसरा सुखी नदी, हो सकता है की इंद्र ने जैसा कि मैंने कृषि के रूप में विष्लेशण किया है उसी तरह यह भी कह सकते हैं कि वस्तुत: कोई नदी होगी जो इंद्र के दुश्मन देश में जाती होगी और उसके मुख्य पानी के स्रोत को इंद्र ने सुखा दिया होगा ताकि दुश्मन देश को पानी न मिल सके और बाद में राम ने इसे जलयुक्त बनाया होगा।

इस प्रकार देखें तो वास्तव में अहिल्या प्रसंग प्रकृति का मानवीकरण मात्र है, पर राम भक्त कवियों ने इसे स्त्री मान लिया ताकि राम को ईश्वर का अवतार सिद्ध किया जा सके। क्यों की इस प्रकार साधारण जन मानस में राम को ईश्वर का अवतार आसानी से मनवाया जा सकता था क्यों की यदि ईश्वर चमत्कार न करे तो उन्हें ईश्वर कौन मानेगा ? पंडितजी से कथा सुनते समय भक्ति भावना कैसे पैदा होगी? भक्ति भावना के बगैर ध्यान एकाग्र होना असम्भव नहीं तो कठिन अवश्य होता है। कथा के पुन्य की प्राप्ति के लिए भक्ति भाव से ध्यान एकाग्र कर कथा सुनने का प्रावधान पता ही है।

परिचय
इन्द्र की चरितावली में वृत्रवध का बड़ा महत्त्व है।

अधिकांश वैदिक विद्वानों का मत है कि वृत्र सूखा (अनावृष्टि) का दानव है और उन बादलों का प्रतीक है जो आकाश में छाये रहने पर भी एक बूँद जल नहीं बरसाते। इन्द्र अपने वज्र प्रहार से वृत्ररूपी दानव का वध कर जल को मुक्त करता है और फिर पृथ्वी पर वर्षा होती है। ओल्डेनवर्ग एवं हिलब्रैण्ट ने वृत्र-वध का दूसरा अर्थ प्रस्तुत किया है। उनका मत है कि पार्थिव पर्वतों से जल की मुक्ति इन्द्र द्वारा हुई है।
हिलब्रैण्ट ने सूर्य रूपी इन्द्र का वर्णन करते हुए कहा है: वृत्र शीत (सर्दी) एवं हिम का प्रतीक है, जिससे मुक्ति केवल सूर्य ही दिला सकता है। ये दोनों ही कल्पनाएँ इन्द्र के दो रूपों को प्रकट करती हैं, जिनका प्रदर्शन मैदानों के झंझावात और हिमाच्छादित पर्वतों पर तपते हुए सूर्य के रूप में होता है। वृत्र से युद्ध करने की तैयारी के विवरण से प्रकट होता है कि देवों ने इन्द्र को अपना नायक बनाया तथा उसे शक्तिशाली बनाने के लिए प्रभूत भोजन-पान आदि की व्यवस्था हुई। इन्द्र प्रभूत सोमपान करता है। इन्द्र का अस्त्र वज्र है जो विद्युत प्रहार का ही एक काल्पनिक नाम है।
ऋग्वेद में इन्द्र को जहाँ अनावृष्टि के दानव वृत्र का वध करने वाला कहा गया है, वहीं उसे रात्रि के अन्धकार रूपी दानव का वध करने वाला एवं प्रकाश का जन्म देने वाला भी कहा गया है।
ऋग्वेद के तीसरे मण्डल के वर्णनानुसार विश्वामित्र के प्रार्थना करने पर इन्द्र ने विपाशा (व्यास) तथा शतद्रु नदियों के अथाह जल को सुखा दिया, जिससे भरतों की सेना आसानी से इन नदियों को पार कर गयी।

इन्द्र की शक्तियां
इन्द्र के युद्ध कौशल के कारण आर्यों ने पृथ्वी के दानवों से युद्ध करने के लिए भी इन्द्र को सैनिक नेता मान लिया। इन्द्र के पराक्रम का वर्णन करने के लिए शब्दों की शक्ति अपर्याप्त है। वह शक्ति का स्वामी है, उसकी एक सौ शक्तियाँ हैं। चालीस या इससे भी अधिक उसके शक्तिसूचक नाम हैं तथा लगभग उतने ही युद्धों का विजेता उसे कहा गया है। वह अपने उन मित्रों एवं भक्तों को भी वैसी विजय एवं शक्ति देता है, जो उस को सोमरस अर्पण करते हैं।

इन्द्र और वरुण
नौ सूक्तों में इंद्रस् एवं वरुण का संयुक्त वर्णन है। दोनों एकता धारण कर सोम का पान करते हैं, वृत्र पर विजय प्राप्त करते हैं, जल की नहरें खोदते हैं और सूर्य का आकाश में नियमित परिचालन करते हैं। युद्ध में सहायता, विजय प्रदान करना, धन एव उन्नति देना, दुष्टों के विरूद्ध अपना शक्तिशाली वज्र भेजना तथा रज्जुरहित बन्धन से बाँधना आदि कार्यों में दोनों में समानता है। किन्तु यह समानता उनके सृष्टि विषयक गुणों में क्यों न हो, उनमें मौलिक छ: अन्तर है:

वरुण राजा है।
असुरत्व का सर्वोत्कृष्ट सत्ताधारी है तथा उसकी आज्ञाओ का पालन देवगण करते हैं।
जबकि इन्द्र युद्ध का प्रेमी एवं वैर-धूलि को फैलाने वाला है।
इन्द्र वज्र से वृत्र का वध करता है, जबकि वरुण साधु (विनम्र) है और वह सन्धि की रक्षा करता है।
वरुण शान्ति का देवता है, जबकि इन्द्र युद्ध का देव है एवं मरूतों के साथ सम्मान की खोज में रहता है।
इन्द्र शत्रुतावश वृत्र का वध करता है, जब कि वरुण अपने व्रतों की रक्षा करता है।

पौराणिक मत
पौराणिक देवमण्डल में इन्द्र का वह स्थान नहीं है जो वैदिक देवमण्डल में है। पौराणिक देवमण्डल में त्रिमूर्ति-ब्रह्मा, विष्णु और शिव का महत्व बढ़ जाता है। इन्द्र फिर भी देवाधिराज माना जाता है। वह देव-लोक की राजधानी अमरावती में रहता है, सुधर्मा उसकी राजसभा तथा सहस्त्र मन्त्रियों का उसका मन्त्रिमण्डल है। शची अथवा इन्द्राणी पत्नी, ऐरावत हाथी (वाहन) तथा अस्त्र वज्र अथवा अशनि है। जब भी कोई मानव अपनी तपस्या से इन्द्रपद प्राप्त करना चाहता है तो इन्द्र का सिंहासन संकट में पड़ जाता है। अपने सिंहासन की रक्षा के लिए इन्द्र प्राय: तपस्वियों को अप्सराओं से मोहित कर पथभ्रष्ट करता हुआ पाया जाता है। पुराणों में इस सम्बन्ध की अनेक कथाएँ मिलती हैं। पौराणिक इन्द्र शक्तिमान, समृद्ध और विलासी राजा के रूप में चित्रित है।

कथा
एक बार अनावृष्टि के कारण अकाल पड़ा। ऋषिगण जीवित थे, तथा तपस्यारत थे। उन्हें निश्चिंत देखकर इन्द्र वहां पर प्रकट हुए और उनसे पूछने लगे कि वे किस प्रकार जीवित है? ऋषिगण बोले-'मात्र वृष्टि ही मनुष्य के जीवन का साधन नहीं है। प्रकृति हर स्थिति और ऋतु के अनुकूल मनुष्य के जीवित रहने का प्रबंध कर देती है। उदाहरण के लिए मरूभूमि में भी कुछ न कुछ खाद्य उपलब्ध होता ही है तथापि अनावृष्टि कष्टकर अवश्य रहती है।' ऋषिगण पुन: तप रत हो गये।

प्रजापति की उक्ति थी कि पापरहित, जराशून्य, मृत्यु-शोक आदि विकारों से रहित आत्मा को जो कोई जान लेता है, वह संपूर्ण लोक तथा सभी कामनाओं को प्राप्त कर लेता है। प्रजापति की उक्ति सुनकर देवता तथा असुर दोनों ही उस आत्मा को जानने के लिए उत्सुक हो उठे, अत: देवताओं के राजा इन्द्र तथा असुरों के राजा विरोचन परस्पर ईर्ष्याभाव के साथ हाथों में समिधाएं लेकर प्रजापति के पास पहुंचे। दोनों ने बत्तीस वर्ष तक ब्रह्मचर्य पालन किया, तदुपरांत प्रजापति ने उनके आने का प्रयोजन पूछा। उनकी जिज्ञासा जानकर प्रजापति ने उन्हें जल से आपूरित सकोरे में देखने के लिए कहा और कहा कि वही आत्मा है। दोनों सकोरों में अपना-अपना प्रतिबिंब देखकर, संतुष्ट होकर चल पड़े। प्रजापति ने सोचा कि देव हों या असुर, आत्मा का साक्षात्कार किये बिना उसका पराभव होगा। विरोचन संतुष्ट मन से असुरों के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि आत्मा (देह) ही पूजनीय है। उसकी परिचर्या करके मनुष्य दोनों लोक प्राप्त कर लेता है।

देवताओं के पास पहुंचने से पूर्व ही इन्द्र ने सोचा कि सकोरे में आभूषण पहनकर सज्जित रूप दिखता है, खंडित देह का खंडित रूप, अंधे का अंधा रूप, फिर यह अजर-अमर आत्मा कैसे हुई? वे पुन: प्रजापति के पास पहुंचे। प्रजापति ने इन्द्र को पुन: बत्तीस वर्ष अपने पास रखा तदुपरांत बताया-'जो स्वप्न में पूजित होता हुआ विचरता है, वही आत्मा, अमृत, अभय तथा ब्रह्म हैं।' इन्द्र पुन: शंका लेकर प्रजापति की सेवा में प्रस्तुत हुए। इस प्रकार तीन बार बत्तीस-बत्तीस वर्ष तक तथा एक बार पांच वर्ष तक (कुल 101 वर्ष तक) इन्द्र को ब्रह्मचर्य रखकर प्रजापति ने उन्हें आत्मा के स्वरूप का पूर्ण ज्ञान इन शब्दों में करवाया-

यह आत्मा स्वरूप स्थित होने पर अविद्याकृत देह तथा इन्द्रियां मन से युक्त हैं। सर्वात्मभाव की प्राप्ति के उपरांत वह आकाश के समान विशुद्ध हो जाता है। आत्मा के ज्ञान को प्राप्त कर मनुष्य कर्तव्य-कर्म करता हुआ अपनी आयु की समाप्ति कर ब्रह्मलोक को प्राप्त होता है और फिर नहीं लौटता।
रामायण में इन्द्र
देवताओं का राजा इन्द्र कहलाता था। उसे मेषवृषण भी कहते हैं। राम-रावण युद्ध देखकर किन्नरों ने कहा कि यह युद्ध समान नहीं है क्योंकि रावण के पास तो रथ है और राम पैदल हैं। अत: इन्द्र ने अपना रथ राम के लिए भेजा, जिसमें इन्द्र का कवच, बड़ा धनुष, बाण तथा शक्ति भी थे। विनीत भाव से हाथ जोड़कर मातलि ने रामचंद्र से कहा कि वे रथादि वस्तुओं को ग्रहण करें। युद्ध-समाप्ति के बाद राम ने मातलि को आज्ञा दी कि वह इन्द्र का रथ आदि लौटाकर ले जाय. रामायण में ये वर्णित है की इन्द्र राम के पिता दशरथ के मित्र थे।

दुर्वासा ऋषि का श्राप
एक बार इन्द्र मदिरापान कर उन्मत्त हो गये। वे एकांत में रंभा के साथ क्रीड़ा कर रहे थे, तभी दुर्वासा मुनि अपने शिष्यों के साथ उनके यहां पहुंचे। इन्द्र ने अतिथिसत्कार किया। दुर्वासा ने आशीर्वाद के साथ एक पारिजात पुष्प इन्द्र को दिया। वह पुष्प विष्णु से उपलब्ध हुआ था। इन्द्र को ऐश्वर्य का इतना मद था कि उन्होंने वह पुष्प अपने हाथी के मस्तक पर रख दिया। पुष्प के प्रभाव से हाथी अलौकिक गरिमायुक्त होकर जंगल में चला गया। इन्द्र उसे संभालने में असमर्थ रहे। दुर्वासा ने उन्हें श्रीहीन होने का श्राप दिया। अमरावती भी अत्यंत भ्रष्ट हो चली। इन्द्र पहले बृहस्पति की और फिर ब्रह्मा की शरण में पहुंचे। समस्त देवता विष्णु के पास गये। उन्होंने लक्ष्मी को सागर-पुत्री होने की आज्ञा दी। अत: लक्ष्मी सागर में चली गयी। विष्णु ने लक्ष्मी के परित्याग की विभिन्न स्थितियों का वर्णन करके उन्हें सागर-मंथन करने का आदेश दिया। मंथन से जो अनेक रत्न निकले, उनमें लक्ष्मी भी थी। लक्ष्मी ने नारायण को वरमाला देकर प्रसन्न किया।

सहस्त्रार नामक राजा की पत्नी मानस सुंदरी जब गर्भवती हुई तो उदास रहने लगी। राजा के पूछने पर उसने बताया कि इन्द्र का वैभव देखने की उसकी उत्कट अभिलाषा थी। राजा ने उसे तुरंत इन्द्र की ऋद्धि के दर्शन कराये। फलस्वरूप उसकी कोख से जिस बालक ने जन्म लिया उसका नाम इन्द्र ही रखा गया। वानरेंद्र इन्द्र के वैभव के विषय में सुनकर लंका के अधिपति माली ने अपने छोटे भाई सुमाली के साथ इन्द्र पर आक्रमण किया। अनेक सैनिकों के साथ माली मारा गया। सुमाली ने भागकर पाताल लंकापूरी में प्रवेश किया। तदनंतर इन्द्र वास्तव में 'इन्द्रवत' हो गया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810


अध्यात्म जगत में वे ही गुरु हो सकते हैं, जो मनुष्य को ऊपर उठा कर आत्मिक उज्ज्वलता को प्रकाशित कर सकें। इसलिए गुरु वे ही हो सकते हैं, जो महाकाल हैं। अन्य कोई गुरु नहीं हो सकता। और इस आत्मिक स्तर पर गुरु होने के लिए उन्हें साधना का प्रत्येक अंग, प्रत्येक प्रत्यंग, प्रत्येक क्षुद्र, वृहत अभ्यास सभी कुछ सीखना होगा, जानना होगा और सिखलाने की योग्यता रखनी होगी। इसे केवल महाकाल ही कर सकते हैं, अन्य कोई नहीं। जिन्होंने अपने जीवत्व को साधना द्वारा उन्नत कर शिवत्व में संस्थापित किया है, वे ही काल हैं। और जो स्वयं करते हैं तथा दूसरे को उसके बारे में दिग्दर्शन कराने का सामथ्र्य रखते हैं, वे ही महाकाल हैं। अतीत में महाकाल शिव आए थे और आए थे कृष्ण। गुरु होने के लिए महाकाल होना होगा, साधना जगत में सूक्ष्म विवेचन कर सभी चीजों की जानकारी रखनी होगी। केवल इतना ही नहीं, उन्हें शास्त्र-ज्ञान अर्जन करने के लिए जिन सभी भाषाओं को जानने की आवश्यकता है, उन्हें भी जानना होगा। अर्थात् केवल साधना सिखलाने के लिए ही नहीं, वरन् व्यावहारिक जगत के लिए भी सम्पूर्ण तथा चरम शास्त्र ज्ञान भी उनमें रहना होगा और तभी वे अध्यात्म जगत के गुरु की श्रेणी में आएंगे। जो साधना अच्छी जानते हैं, दूसरे की सहायता भी कर सकते हैं, किन्तु उनमें पांडित्य नहीं है, शास्त्र ज्ञान नहीं है, भाषा ज्ञान नहीं है तो वे आध्यात्मिक जगत के भी गुरु हो नहीं सकेंगे। गुरु अगर कहता है कि ‘वैसा करोगे, जैसा मैं कहूंगा’ तो उसे यह भी तो बताना होगा कि शिष्य वैसा क्यों करे। इसी के लिए शास्त्र की उपमा की आवश्यकता पड़ती है।
शास्त्र क्या है? शास्त्र कह कर एक मोटी पुस्तक दिखला दी, ऐसा नहीं है। ‘शासनात् तारयेत् यस्तु स: शास्त्र: परिकीर्तित:।’ जो मनुष्य पर शासन करता है तथा उसके छुटकारे का, मुक्ति का पथ दिखला देता है, उसे शास्त्र कहते हैं। इसलिए गुरु को शास्त्र पंडित होना होगा, अन्यथा वे मानव जाति को ठीक विषय का ज्ञान नहीं दे सकेंगे। ‘शास्त्र’ माने वह वेद, जो मनुष्य को शासन द्वारा रास्ता दिखाए। शास्त्र माने जो मनुष्य को सत् पथ पर चलाए, जिस पथ पर चलने से मनुष्य को ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होगी और कल्याण होगा।
अब यह शासन क्या है? ‘शासन’ यानी जिसे शास्त्र में अनुशासन कहा गया है। ‘हितार्थे शासनम् इति अनुशासनम्।’ कल्याण के लिए जितना शासन किया जाता है, उस विशेष शासन को कहा जाता है अनुशासन। अध्यात्म गुरु को जिस तरह अपनी साधना स्वयं जाननी होगी और दूसरे को उसे बताने का सामथ्र्य रखना होगा, उसी तरह शासन करने का सामथ्र्य रखना होगा। साथ ही पे्रम, ममता, आशीर्वाद करने का भी सामथ्र्य
रखना होगा।
केवल शासन ही किया, प्रेम नहीं किया तो ऐसा नहीं चलेगा। एक साथ दोनों ही चाहिए। और शासन की मात्रा कभी भी प्रेम की सीमा का उल्लंघन न करने पाए। तभी होंगे वे आध्यात्मिक जगत गुरु। ये सारे गुण ईश्वरीय सत्ता में ही हो सकते हैं।


Satyen Dadhich Sonu
Arth Creation
Mo : +91 93090 01689
E-mail s.j.dadhich@gmail.com
Twitter : @sonu92167
Facebook : satyen sonu
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810


अगली सदी के आगे की इक अलबेली बात है। अनजाने अतीत के अनुसंधन में अनवरत रत अन्वेषी ने आज के आदम से अनछुए गुजरे कल की अनूठी अनपढ़ी इतिगाथा को अमला सह खोजी या खो दी जब खोदी ममी खोजी ने, यह तो वो ही जाने। हाँ! पर, तलातल में बंद बिलों की तह से निकल चहूँ दिक चले अंध रक्तचूषक पथ के सब सजीव सफाचट करते चले। वनराज, गजराज, रेतराज, नागराज, सारे सरताज को बने यमराज का ग्रास।  बेरोक कहर मीलों बरपा, विश्व के बीचोंबीच बरसों से बसे बहुत बड़े बीहड़ के बगल में से बहती बलखाती के बेढ़ब वलनी पर बंधे बांध के बाजू में बेमिसाल बहादुर बॉ, बहु, बेटी, बड़े, बूढ़े, बच्चे से बसे बमुश्किल बीस बीघे के बसेरे पर पहुँचे। सदा सुबह सबेरे सारे समुह में श्रमीवृंद वन जा संध्यावदन तक खाद्य संचय हेतु कंदमूल संभरण कर आनते। दर दहलीज की दरदारी में देवियां दुधारू संग दिवारात जुटी ऊती रहती। नासमझ नटखट निर्भय, निकास लगे में निशामुख तक नियमित खेलते। पर, इसी जीवन के गुजरते इन पल में यकायक पड़ी मौत की छाया पर निडर नन्हों की नजर! पर, न डर तुरंत धावा कर फेंका धर पूंछ घूूमा कर धरा पर पनघट पार। दंतहीन कर पिजरे में धर ले चले घर ताकि मौसी खाये घूस मनभर, पेटभर, बगैर डकार ले हजम कर जाए जबर। यह देख, सकते में आ, मांऐं अकुलाई। मुस्कराते चपल पर गुस्साई। सारे सुत समवेत सुहासित बोले-तू तो नित निशा निद्रा पूर्व हमको वीरसू रासो सुनाती- शावक संग खेेले लला, बाल बासंरीया विषधर कालिये पर करे ता ता थैय्या। हम मूस से भी भय खाये भला, क्यों जननी जरा जतला? भींच अंक में नादानों को नम नयनों में मंद मुस्काते ममता मोहक सुर में मन नहीं मन में बोल पड़ी, मां के दूध की शान बढ़ाई। लघु अंतराल में जरा दक्खिन में हरे भरे ऊँचे घन से घिरे टापा जंगल के टोपीबाज दोपायों ने वैश्विक अहं ले शक्तिमद में मौजां के लिए विशाल क्रीड़ालय बनाने अतिक्रमण करा। गलीज गोरे घुसपैठिये पर, क्रुद्ध हुआ कि रूष्ट हुआ! याकि पुश्तैनी जमीं पर गदें कदम के कदन से भविष्य के भविष्य पे किंचित हुआ वो चिंतित! जो हो पर, जरूर जानता वो इतना निश्चित ही प्रकृति संग निश्ंिचत रहना, संतति की रक्षा करना, पूर्वजों की अनमोल घरोहर संजोये रखना। जान चाहे देनी पड़े या चाहे जान लेनी पड़े। बली सिहों ने तुरंत चढ़ाई की। दो पहर में गोरों को सफा कर काली करतूतों की सजा दी। लाल हो गरजने वालों के लब तब खुदगर्जाें के गंदा पानीमिले लाल से भीगे। हाः! र्दुःभाग्य! पशु प्रकृति, नर संहार कर नर खादक भये, सो लगी लत जो खूँ की तो बू ले दे हुंकार दिशा ली इसी गांव की। दिन दहाड़े सुन दहाड़े वामा सारी बांध सारी ले कटारी पहुँची ग्राम किनारी। पलक झपक लपक पिल्ले समान कान उमेठ दो चार के कण्ठ भींच झापड़ जडे़ तो सवा छः फिट के चौपाये कठपुतली से पैर लटकाये जमीं पर पड़े मिले। झट दुम धर चटियल पर पटक चार-छः के रेत गला चीर अंतड़ी बाघम्बर खींचें ओढ़ने बिछाने को। बचे जो पे ज्यों धरे दो हाथ, तो शेरे दिल भग्न मेरूदण्ड के दंतहीन श्रीहीन हो के रंेगते नानी-मौसी याद करते म्याँऊते जमीं पर धरे पाये। घसीट लायी मर्दानी बाघन के बांधन को बाग बगीचे की बाढ़ माहे, ताकि लुकछिप के रात-रात भर चरते खरहे, नीलगाय, बारहसिंघ को डराडरा के रखें फसलें सुरक्षित। दिन ढले मर्द मिले। महिलाओं के दमखम पर कौतुक कर इतराये। नयन नचाती नारी सारी गुर्रा दी। अब चाहे आये गोरी भी तो जौहर हम नहीं करती, जब तुमसे प्रेम करती मन से प्रभु भक्ति करती फिर जानवरों से भी न निपट सकतीं। खुद ही हुआ सीना चौड़ा तब बाजु भी फड़के। आग जला खाद्य सेंक नीहारीका तले पूरी ठंडी रात में नाच-गा ठोल-बजा जीत का जश्न मना। प्रकृति मां की अनूठी प्रकृति।। करोड़ों बरस पहले के भूनृप के डिम्ब को अक्षत सेती ने जाने क्या विचारा। यकायक अनुकूल परिवेश प्रदान कर एक नमूना जना। जानव ने जिस अंचल में धरा कदम धरा के आंचल का जीवन करा अचल। आतंक का हमनाम बन करउत्तरजीव ने आग ऊगल लोमड़, भालू सब गुम करा दिए। उल्कापिण्ड के मानिंद भूतल पर गिराये ऊँचे उड़ते बाज, गिद्ध समेत पखेरू सारे को झुलसा प्राण हर लिए। आंसमा दिक् उठती हनुमान की पूँछ सी उसकी भारी दुम जिधर लहराती पोंछ सारी भूमि समतल कर जाती। हर भरते डग पर योजन दो योजन तक डगर कांपती। आधे कोस के बदन वाले के विंध्वस को देख मन ही मन कांपते हुऐ कोसता हरेक जीव। भोजन की चाहत में मनुज गंध पा के बेफिक्र हो, वो इसी दिशा में आ चला। तत्क्षण, छठी इंद्री ने अनजाने के आक्रमण का अहसास, जंगलजन को स्वतः दिया। एक दूजे को तड़ से सीटी, ढोल, नगाड़े, बजा चेता कर पवन वेग से परकोटे तक आ, ईऽ .. आऽ.., हूआऽऽ... ... ऽ.. , ऊळू..ऽ..लूऽ . चिल्लाते, तीर-तरकस ताने, भाले-बर्छी संभाले, इस्पाती जाल बिछाए, वे शूरवीर स्वजनों को सुरक्षा देने फौलादी दीवार बने। अधीर तीष्ण नयनों की कतारको अजुबे का दीदार होते ही एकदम संगसंग योजना संग प्राणघातक प्रहार प्रारंभ किया। भूखा वह भयावह भूनने को जब बरसाता अनल। प्रतिकार में बदन पर पाता बरसती शोंलो को ले बाणों की बरसात। डटे बिंदास झटभेरा। दोनों ने ही नहीं सीखा अभी तक परास्त होना। तिरिंग-तिरिंग कर ऊँचे वृक्षों की लटकती लताओं को झूला बना के संगी संग ले वीर कुशल नट की विद्युत गति से संजीवनी नद में ले जाते झुलसे बदन लिए साथी तन को। जीवनी शक्ति को नद जल से ले, दूने वेग से, पूरे जोश में, पल में आते खुद ही पानीपत के से मैदान में। फिर-फिर शौर्य दिखलाते, आग की लपटों में गुजर कर जानव के जबड़ों में गुंथ शूल जड़ कर। क्रोधित हो जब भारी पंजें मारता, चीते की सी फुर्ती से सरक, शेषनाग सी शक्ति से भांेकते भाले उसके पद पिंडलियों पर और संग-संग अंकुश फेंक जानव की नाकों कानों से पिरो दिए मनों भारी तनों को बांध्ेा इस्पाती तार। तब काकपाशिक के कर्ण किनारे कटते तो उसको दिन में ही दिखने लगते सितारे। सहसा सहस्त्र तीष्ण तीरों को सटीक लक्ष्य पर बरसा कर कुम्भकरणी काया के रोयें-रोयें को मनुपुत्रों ने भी बेंधा। तिनके से लगे तीखेतीरों ने बिंधे बदन में कर दीया बेदम। जवानों  के संग लंबी तीव्र गति की उन्मादी लड़ाई से ऊपजी आंखों में थकन से, तब भेजे में पहले-पहल भय की नागपफनी जन्मी। हार वह मन से, बेबस तन से, तड़पता तंग हो, मन-मार कर मानो मरने की मांग में जो उसे सूतसी लगे वो साकलों में बंधे रह कर सर्मपण भाव से, जैसे बंधे थे कभी पवनसुत एक पल को बह्मपाश में, गुमसुम वहीं माठ में, डायन का बेटा शोर न करता, निश्चल बैठ गया। खबर थी - यह भी, खासमखास, पर खबरदार करने वाले खुद खबरनवीस की ही खोजखबर है खत्म आज। आज बस गुरुजनों की गाढ़ी कमाई गवां खरीदी खबरची डिग्रीधरी के ई-खबरची के बस में कहां कि खोजे लाए कोई खबर। वैसे ही मैं भी, खराब जमाने का खबरदबाऊ पत्राकार, जो पाखंड कर झूठा दम हरदम भरकहूं ज्ञात हर खबर। उसी ढलती सर्द सुहानी शाम, सबके संग बना एक राय सीना रोब में फुलाये रंगालय मेंछक कर जाम भोले के नाम छलकाये जिसके दाम भले-भोले गांव के गिरे दबे गरीबों को ग्रांट दिलाने के नाम छल कर जुगाड़े। लिखा जाता नहीं है बिना गटकाये, पीने को बहाना बच्चन से लेखनी के मध्ुाशाला में इस मुक्तक को गाये, सबके संग मिल कर जॉम पर जामॅ छलकाये। शःऽऽ!शःऽऽऽऽ! कहना ना, कहीं, पर सच है यही! लिखना तो आता ही नहीं, बस जबान चलानी आती है। किताबें पढ़ने में तो मौत आती है, मगर रोजी के मारे याकि पेट के खातिर चोरी की राह में हाथ डाले अवैध कब्जे के भवन में बने पियक्कड़ालय की नेटपर बैठ, नए कलमदार की चुराने इक खबरें, मेरे जहन में घमासान फितुर मच रहा। जाहिर सी बात है कि चोरी करने में चूंकि लगता है डर। चुनांचे तुंरत उडेल कर, डकार डाले दो घूंट, सरकार से मारे नोटों के दम पर और बगैर ले डकार के ठाठ से बैठ नजरे गड़ाई संगणक के शीशे में। शीशे के ग्लास में तरल लाल रंग को खिड़ा, हलक में ढलका कर, पूरे शरूर में पक्की लगन से गहरे मगन से, थर्ड कंट्री की थर्ड क्लास ब्लूसाईट पर मगन हो कर नजर मार रहा था कि यकायक पड़ी नजर चकाचक स्क्राल की खबर पर, चौंका पढ़कर उड़ा! चट छः पंक्ति हटा चार जोड़ निकाल दो प्रिंट पटका एडीटर की टेबल पर। जो खुद धुत्त बैठा टेबल पे नाड़ झुकाये, लिपटाये बाहें कमसीन कन्या की कमर पे, चिहँुक उठ खड़ा हुआ तनकर। जानता खूब मैं, एडीटर की गहराई। केवल दोइंच लाल में समाई, जो घिरी शीशे के घेरे में या रेशमी चीर में।  लेकिन चाहे जो भी कहूँ मगर दिल से मानता हूँ। कमबख्त बूड्डा खूसट, खबर की परख रखता मगर परफेक्ट। वर्ना, आज तक नमस्ते तक का उत्तर न देने वाले ने, क्यों गिरा मेरे गलबाहें ऊगलवाने को पूछा ना होता-चोरी में सबसे तेज! नकल में सच में नं.एक। हसोड़ और भसोड़ चैनलों के खबरची टोली से बच-बचा कहां से मारी ये खबर। अब तक तो जमाने से मैंने भी सीख बखूबी जाना था। दो टके के वेतन लायक कभी एडीटर ने भी मुझे कहां माना था। कड़क कर तब मैंने कहा-कहते कहीं नहीं कभी सूत्रधार, सच्चे कर्मठ पत्रकार। चिढ़, परे खिसक, गटक घूंट, ऐनक नाक पर गिरा, खा जाने वाली नजरों से ताक, आँखें तरेर हुक्म ठांेका-हुजूर, आप आज ही कवर कर इस खबर पर एक ऐक्सक्लुसिव कवर स्टोरी फौरन बना लाएं! जल्दी! मैं भी घिस-घिस कर प्रधानों की खबर और संगत कर मन के मोहन से ठीक सीख चुका पक्का ढीठ बनना। अपने मतलब की लीक पर, सदा जमकर टीक कर रहना। देश और समाज की सपने तक में भी, कभी किंचित भर चिंता न करना। देश के दीन के पैसे पर कंरू नित दिन विदेश यात्रा, बेचूं खाऊँ देशवासियों का हिस्सा! लूं दलाली दबा के, करूँ घोटाले गहरे! मंगाऊँ महीना थानों से, वसूलूँ एम.सी.डी. वालों से। दबोचूं नोट सट्टेबाजों से, खोसूं खोखे-पेटी दारूबाजों से। तेरार हो या रार पर कर करार करकराते कालाधन को जमा रखूं स्वीस बैंक में पुश्त दर पुश्त वास्ते जम कर के। सालों में एक अवसर अब जा कर आया था। रूठे भाग्य में जिंदगी का पहला और यानि तय कि आखरी छींका टूट मेरे भाग में आया था अथवा कि मुझ राई के से पर्वत के नीचे आसमां से ऊँचा ऊँट आया था। पक्की बेशर्मी से नमकहरामी में विश्वरिकार्ड बनाते मैंने, जो खेत ही खा जाए वैसी उस मेढ़ से भी बढ़ के, अन्नदाता का भयादोहन करते,तब, फौरन, पलट, ठोंक कर, बिना पत्ते ब्लाईंड खेलने वाले पक्के जुआरी के जैसे, कहा- सुपर सोनिक प्लेन प्लस राह के खर्च के लिए कड़क नगद विदेशी करेंसी में रकम दें। तभी जा सकता हूँ, जब चुका दूंगा पूरा। महीनों से मालिक मकान पर जो है कि बकाया किराया। हालात की नाजुकता से तमतमा कर रह गया। ऐनक के ओट से आंखों ही आंखों में हुक्म लेखपाल को दिया। बगैर लिखा पढ़ी, मय बकाया समेत छः माह का वेतनमिंट से पहले ही किलसता हुआ घाघ चमचा अग्रिम दे कर मेरी व्यवस्था की गाड़ी पटरी पर ला कर सही कर गया। यह कोई नई बात हरगीज नहीं थी। धरती पर बोझ मैं और मेरी यायावरी जिंदगी समय के पास ही बोझ थी। समय के पास करने की हरदम एक ही खूबसूरत सी आदत थी। जानता था सिर्फ मैं कि सच में तो कुंवारा कालीदास हूँ कहीं दोयम न कहाऊँ सो विद्योत्तमाओं संग हरदम नजर आऊँ। जलती दुनिया आह भर दूर रहती थी। गुजारने खाली वक्त, निहारते खूबसूरत लब व कट उठाना मुफ्त यात्रा का लुफ्त जिंदगी जीते जा रहाथा। पकने लगे बाल, तब भी उठते वही ओछे ख्याल, मिले जे-क्लास में, बगल की सीट पे अरबपति की कोई इकलौती। अपनी बारी के इंतजार में ट्राम, बस, रेल, प्लेन और मेट्रों की लंबी-लंबी कतारों में, कोले में घुली अंगुर की बेटी को कोई ना जान पाए पर हम खुल्लम खुल्ला घूंट-घूंट गिटकाये चुप खड़े रहने को आदि चूंकि हो चुका था, इसी नाते बिना हीले हवाले बेफिक्री से फिलवक्त में खोजी गई यात्रा की नई ईजाद तीव्रगामी ट्रांसमिटेशन की कतार में निश्चिंत लगे, मैंने सारी जानकारी को हरदम सही और सारी जानने वाले बीबीसी के मुख्यालय में कार्यरत अपने भरोसेमंद बचपन के एकमात्र लगोंटिया यार के सचलभाष को मिलाया। मधुर फिल्मी धुन सुनाती सतर्क ध्वनि धुुंआधार जाते ही उसने देख मेरा नंबर बड़े बेमन से बेबसी में उठाया। मैंने अगले पल सुना भूल और भुला चुका अपना बालपन का नाम। मेरी मरी भींगी भींगी होती या रोती पलकों में कौंधे पल में वे सपने, मिल के गढ़े हमने बड़े हो मिलके पूरे करेंगे। जल्द  कत्ल कर मन-मस्तिष्क में ऊपजते स्वच्छ स्वर्णम निर्मल ख्यालों का। घोंट कर जन्मते जज्बातों का गला, घूंट गटक कर कातर स्वर में करा-जय राम जी की! तदुपरांत कुशलक्षेम को पूछा-केम छे भाया? मित्रा ने कहा-मजा में छूं। पर.... कोई रगड़ा क्या? बता मियां मिसकाल से ज्यादा आज कहां से तेरे फोन में दाम है, जो किया तुमने अपने ही मोबाईल से इंटरनेशनल कॉल है। मैंने कहा-यार, तुझसे क्या छुपाना। तेरे भरोसे हो मैंने एक काम का बीड़ा उठायाहै। घबराकर बेचारा हल्का के हल्के से फौरन बोला-मंदी है, यार उधर ना मांगयो! उसका बेहिसाब पैसा खा पी हजम कर चुका! तब भी मैंने हद कर के, बेहायी से डांटा उसी को कस के-क्या हिंदुस्तानी बस भिखारी है? जानता नहीं कहता था, सोने की चिड़िया देश। एक आध बार दस-बीस हजार पौण्ड क्या दे दिए, अहसान कर दिया अथवा खुद को तेने किस गलफत में रिर्जव बैंक इंडिया समझ लिया। याद नहीं क्या इतिहास थातुम्हारा। धोखे से फैला कर चेचक तुमने भोले अफ्रिकनों के हीरे लूट लिए। हैवानियत को मात देते जुल्म ढहा कर रेड इंडियन पर धोखे से अमेरिका कब्जा गए। खा गए उन्हीं को जो खिलाये वहां के भूखों को। ऐसा ऐसा गुनाह किया कि क्या गिनाऊँ मैं तुम्हें। ब्रेड, बर्गर, बिसलरी, बियर बेचने के लिए सोची-समझी साजिश सेयुक्लिप्टस बुआ कर भूजल उड़ा दिया। स्वार्थपरता में ऊसर बना कर नीले ग्रह से हरियाली हटा कांक्रीट का किया। कहने से क्या होता है कि राष्ट्रपति भवन तक का खर्चा लंदन ढोता है। अरे वो तो वहां तुम्हारे विक्टोरियाक्रास को किराए पर खंभा दिया है, वर्ना तो अशोकस्तभं के चार सिंह दसों दिशा में दहाड़ते देखते। और इतना सुन! बस, एक खबर में तेरे यहां मंदी का मौसम और भुखमरी का जमाना ला सकती है।अरे, अभी स्वीज बैंक में तुझे भी पता है, कितना खजाना मेरे देश का अनाम जमा है। और तू कर क्या रहा है? गोरी रानी की गुलामी। ताकि मुट्ठी गर्म करनी पड़ी या बिस्तर को, हर हाल में तुम्हारी रानी के, बस दुम हिलाते तलवे चाटते शाह-नौकरशाह की जमात हर देश में हो। जैसे हो बस सिलिकान वैली का स्वार्थ सिद्ध हो। उसके वास्ते हमारी परम्पराओं में ढांेग और पाखंड प्रचारित करके, रसातल में राष्ट्र की नई पौध पहुँचाते। कल को बस पहचाने माने पश्चिम की चिर्यस कुंस्कृति को प्रगति। पॉलुशल तुम पाँच पहर के चंद पटाखों में पाते पर प्रतिदिन फोड़तेे परमाणु बमों में नहीं। आधुनिकता होती अय्याश वेलेन्टाइन के संग बार में, मगर एकदिन की रंगीन होली गंदली होती है। संयमित मर्यादित जीवन शैली मूर्खता होली।दो पल की जिंदगी में पल-पल को गड्डे में डाला। सद्दाम और लादेन पाल, मुसलमान को बार-बार बोल बोल, हाथ में गन थमा, सोच में जहर घोल, जो खेल खेला, धर्म इस्लाम को आतंकवादी का प्रतिबिम्ब बना डाला। ईसा-मुसा के प्राणी प्रेम विचार को सूली पर चढ़ा चर्च की आड़ में क्या-क्या गुल खिला। ऐजेंट बना कबाड़ियों को कंधे पर कुरान के नाम अंधेर और नफरत का खेल जहाँ में जो किया। खोल दूं ये सारी पोल तो तुमको शांत सहती सुलाई जनार्दन तुरंत चढ़ा दे  सूली पर। सुन धराप्रवाह धमक भरा मेरा कहा, सांसे तक थम गई बेचारे की! यह अहसास पा, तबजरा प्यार से कहा-यार मेरे, एक बेजोड़ कारनामे की खबर पर डाल दे जरा एक किरण। ठाना है। मैंने भी एक सनसनीखेज खबर रचनी है, खोजबीन कर! ऐसे हट कर के किसी विषय पर। उत्साह में भर जरा खंखार कर यार ने चहक कर मुंह खोला-हाँ! धांसू तो कई समाचार है, पूछ जानना है क्या? या तू ही बता किस मेल पर और किस बात पर डाटा चाहिएगा। मैंने पूछा यार से-देखा सुना है कहीं? पकड़ा सबसे साहसी हिम्मती लोगों ने एकप्रागैतिहासिक काल का जीव! यार ने कहा-हां! है, वो यहीं। यहीं मैं भी हूं। जिस गांव में बेजोड़ कारनामाघटा, उसी गांव के मुखिया संग बैठा हूं। इंतजार में हूं उस विशेष बहुभाषिये के, जानता जो ब्रह्माण्ड की तमाम भाषायें और समझते जिसकी भाषा को विश्व के सारे सजीव हैं। मैंने कहा-मुऐ आना मुझे भी है, वहीं! कहाँ है? बता, इस ठिकाना का अंक्षास-देशांतर। तब चंद पल में तू मुझे सामने पा। यार ने दे पता किया चेता- हुन आ! चट पहुँच जा! वर्ना मिंटों में होगी खबर जहां में सारी! बस पलक झपकते ही मैं वहां संप्रेषित था। मगर यह क्या? भग्न तूमीरों से पटा, रक्त सनी माटी में सना, टूटी सांकलों चप्पलों से भरा मैदान लेकिन खाली पड़ा था। एक थर-थर कांपता स्वेद से सना इंसा को कस के धरे बंधु भींगी बिल्ली सा हैरां चुप खड़ा था। मैंने पूछा यार से-देखा तो कहीं नहीं!! वो जानव जो कहा, क्यों सूना यहाँ? बोलो भी अभी। सारे जहाँ में होगी हंसी, खबर कहीं झूठी तो नहीं। यार ने कहा-कलम की कसम। नहीं!नहीं!नहीं! जब कही आने की तुमने तो बस यही कहीभाषाविद् से कि मुखिया से कहे कि एक की जगह मंगा दे दो कप टी के! कि बस उस की सुन बात, पता नहीं की हुआ।। मानो भूचाल आया या भूत उनके पीछे लगा। जो सुना सबने जड़ हुए सारे पल में, कहा कुद मुखिया ने खुफिया सी भाषा में कि चिल्ला सब भागे चीखते-चिल्लाते। अनोखे गाँव के साहसी मर्द-महरारू के साथ ठोर डंगर ही नहीं पिजरा तोड़ परिंदे तलक बिना पीछे देखे भाग लिए और तो और प्रायः मृतप्राय, डायनासोर भी भला क्यों भय खाये दुम दबाये रूदन चित्कार करता बंधन उखाड़ कट पड़ते सांकलों में लिपटे बंधे बेहाल हाल ही में नदी किनारे मुँह बालू में छुपाये जाने कहां भाग निकला। हैरत जमा निराशा में मेरा मन डूबा। दिल के अरमां आँख के शोले बने। तनबदन में आग लग गई। मित्र मेरा मिजाज जानता था। विकटता स्थिति की समझ उसकी प्रतियुत्पन्नमति ने प्रश्न किया उसी वक्त जबानकर से-है!रे! बता प्यारे, क्या कहा तेने? समझा जरा, माजरा क्या घटा रे! भाग क्यों गए सारे? क्यों चिल्ला रहा था सरदार बता हमें। कह रहा क्या जानव बता रे। अंत में भरकस नियंत्रण में जुबां को बंद बत्तीसी में सहेज दांत पीसते घूर जो डाली इंटरप्रेटर पर नजर, खुद की गर्म धरा से भीगे पदतल में खड़े कांपती लड़खड़ाती आवाज में रूधें गले से बेचारे अनुवादक ने डर-डर के बोला-बस वही कहा था साहब से सुनकर, जरा समझा कर व विस्तार से कि पीयेंगे दो कपटी, अबी पल दो पल में आने वाला है, वो भी, सबसे गहरे सात समुंदर सबमें चौड़ी तेरह नदी पार से एक हिन्दवी पत्रकार, सो दो चाय को कहे! यह सुनकर शेर दहाड़ पर गौ की तरह स्तंभित हो खड़े हुए गांववालों की बिल्ली देखे कबूतर की भांति आंखें बंद हो मुर्छित अवस्था हो गई। इस स्थिति में सबसे पहले होश संभाल कर वयोवृद्ध व प्रधानपंच ने छाती पीटते हुए सावन के प्यासे पपीहा के क्रंदन स्वर में सबको कहा-भागो! भागों! जान बचाओ! दूर सात समुंदर पार के वीरों-महावीरों के महान देश से लेने को हमारी खबर “वो” यहाँ आने वाला है! शताब्दियों तलक दौरें दुश्मन जमाना रहा पर मिटा न सका उनकी हस्ती आज तलक कोई भी-कभी भी! तूफां भी रूख बदल कर के रूक गया और हरदम को थम गई फिजाएं भी इनकी सीमा में आकर। सीमा पार से आकर शक, हूण, ओह्म, तुर्क, डच, फ्रेंच, कुर्द, मुगल मिट गए, सिमट गए, खो गए खुद! हो गया खाली हाथ, जगजीता सिकंदर भी आकर। खड़ी हो,  उलट ली उसकी विश्वजयीवाहनी डरकर। दारूल बनाने के नाम लूटपाट वाली चगेंज-तैमुरकी कबाइली नस्ल के खुद ब खुद दिमाग बदले। समझ बूझ कर फिकरापस्ती खुफ्रती दिमाग से निकल से बनाई दीन-ए-इलाही जरा सबसे हट कर। खैबर और बोलन की पतली गली से घुसने वाले शैतान के वहशी नुमाईंदो के रंग-ढंग सारे गए बदल। खुदा के नाम पर शैतान का कहर बरसाने वाले काबायली खुद ही, हो सही से सीखे कुरान का सार सही अर्थों में यहीं आकर। जलाया जिनने ज्ञानसागर नालंदा-तक्षसिला का। उनके अनुगामी के वंशज बनके डॉ. अब उलप आखिर जै अतुल ज्ञान का पुनः निरोपित कराने का कमाल करगए। गजनी, गजनवी, गौरी, नादीरशाह, अब्दाली ढेर सारे मल्लेछ लूट ले गए पर नप गए बाल्शितों में। जिनके साम्राज्य का सूरज डूबता न था, काले दिलवाले गोरों के सितारे खो गए हरदम को गर्दिश में, वहां के एक अकेले निहत्थे लगोंटधरी से। गोरे विदेशी पंजें ने विषैली फूट डाल तब भी डिगा न सके। बिन दवा झेल गए, चुप दबा गए, दिल में राम, कृष्ण, बुद्ध के वंशज बटने बिखरने के दर्द को भी। ऐसे सौ करोड़ से ज्यादा सूरमाओं वाले में  भी  टॉप के छटें-छटायें जो चुन-चुन कर 540 आये, उनमें सत्ता की  हवस में मिंट में मटियामेट प्रिय-अप्रिय को करने की कुब्बत है ऐसे वो खादी वर्दी वाले भी और वैसे ही दिमागी खाकी वर्दी धारी भी जो ढक्कन खोलने के वक्त विभिन्नता में बेजोड़ एकता रखे, फटिक मेें उसी जनता को जोतते जिससे मिली तंख्वाह पे जीते, केवलमात्र, अभी आने वाले इसी खाकी चमड़ी वाले से ही बस खौफ खाते। सवा सौ करोड़ में खूंखारतम् नापाक नये घनाघन दिल दहलाने वाले गनधारी भी रूबरू हो सलाम ठोंक झलक दिखलाने वास्ते जिसकी चमचागिरी करते।  अंधेर युग वाले जमात को सांप सूंघ जाता। इस डेढ़ पसली के ढाड़ी वाले कुर्ते धारी का नाम सुनकर। ऐसे उस खतरनाक से हे! मेरे प्रिय, हे! मेरे आश्रीत, हे! मेरे मित्रों, हे! मेरे सहोदर, हे! मेरे वीर परिजनों। जरा हिम्मत से काम लो, स्तब्ध नहीं रहो, इस नश्वर शरीर की मृत्यु से तनिक भी ना भय खाओ।हे! मेरे अनुज, हे! मेरे शूरवीर, हे! मेरे महान पूर्वजों की दिलेर-बहादुर संतानों, चलो सब समवेत भागो। सदा युद्धभूमि में आगे आकर प्राणोंत्सर्ग करने में तत्पर वीर पूर्वज स्वर्ग से तुम्हें आशिष दे रहें हैं। अकेला मत समझो तुम खुद को कभी कायर मत बनो, दम लगा कर पतली गली से निकल भागो! अपनी परंपराओं की रक्षा के लिए भाग कर मांद में, खोह में, बांबी में, कंदराओं में, वीरानों में, रेगिस्तानों में, बीहड़ों, भवरों में, खदानों में, पातालों में, चुप छुप जाओ औ यों अपनी जान बचाओं। हे! महिलाओं, हे! वीरांगनाओं, हे! कन्याओं, मत घबराओं! मैं भी तुम्हारे साथ संग-संग भाग रहा हूं। भागों!! हे! पुत्री, हे! मर्दानी, अपनी लाज बचाओं, शीलबचाओं, आंचल ले जाओ। पापी रावण से बचने को सीता की भांति पवित्र अग्नि में लुक छुप जाओ। हे! पुत्रों, हे! वीर नवजवानों। कसम तुम्हें है, अपने कदम न तुम थामों। पैरों को तुम पंख लगा दो। कालीख न लग जाये हमारे जाति के शौर्यपूर्ण इतिहास पर, सो शक्ति भर तुम फौरन तीव्रता से भागो। जल्द उल्टे पैर भागो। अपने बीज बचाओ! अपना कुल वंश बचाओं। अपनी शुद्धता संस्कृति बचाओ। हे! मेरे आल्हा-ऊदल सम! हे! मेरे लव-कुश प्रतिबिम्ब! हे! मेरे नयन ज्योतिपुंत! हे! गुणी सुजान! ज्ञानी नचिकेता को याद करे। अकाल मृत्यु का नहीं भय करो। करो सामना वीरोचित- भाग यहां से इस संकट के पल का। यहां से तीव्र गति से भाग तुम्हें बचना, तब देखना इतिहास में तुम्हारा नाम स्वर्णाक्षरों में खुदा होगा। अनमोल गीता ज्ञान को स्मरण कर मित्रा-संबंधी-रिश्तों के मिथ्यामोह बंधन के चोले को अविलंब त्यागो। प्रभु नाम ले रणछोड़ के, अपने ज्ञान और शिक्षा की रक्षा करने, अपने सत् को रक्षित करने भागो!! हे! वृृद्धों, हे! मृत्युदेव की प्रतिक्षा में मेरे मित्रों, हे! कब्र में पैर डाले वीरों, अपनी जवानी के शौर्यपूर्ण कार्यों को याद करो। परीक्षा की यह भीषणतम् घड़ी आन पड़ी है। दिखला दो तुममे महासमर के भीष्मपितामह सा बल। डटो ना! तुम डटकर तीव्र गति से भागो। कुल्टी वाणी बाणों से क्षत-विक्षत होगा आत्मा पर तो भी, हाँ, तो भी हाँ ऽ.. हाँऽ.. !!! बर्बरीक से रहना जीवत मस्तिष्क लिए। न थमना! जीन को संरक्षित करने, मन मस्तिष्क को विनाशकारी विकृती से बचाने बस लाठी टेक अकेले भागो। ईऽ ... आऽ.. .ऽ., इऽा, इॉ,.. ऽऽऽ. बस भागो। भागोऽ!!  शैतानों में महाशैतान आ रहा  लेने हमारी महाखबर। उसका मुकाबला जब नहीं कर सकता..ऽ..कोई भगवान अवतार भी ....  क्योंकि आने वाला है,  वो

एक रायसीना रोड का आदमी।

Dr Atul Kr 9313450055 Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
 
यह भी वैशाख शुक्ल सप्तमी को ही होता है। इसके लिए उक्त सप्तमी को सफेद तिलों के जल से स्नान करके सफेद वस्त्र धारण करें। एक वेदी पर कुंकुम से अष्टदल लिखकर 'ॐ नमः सवित्रे' इस मंत्र से उसका पूजन करें।

फिर उस पर खांड से भरा हुआ और सफेद वस्त्र से ढंका हुआ सुवर्णयुक्त कोरा कलश स्थापित करके


ऐविश्वदेवमयो यस्माद्वेदवादीति पठयसे। त्वमेवामृतसर्वस्वमतः पाहि सनातन।' 


इस मंत्र से यथाविधि पूजन करें और दूसरे दिन ब्राह्मणों को घृत और शर्करामिति खीर का भोजन कराकर वह घड़ा दान करें। इससे आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।एक वर्ष तक प्रत्येक मास में यही विधि का पालन करना चाहिए। शर्करासप्तमी तिथिव्रत; देवता सूर्य है। इस व्रत से चिन्ता दूर होती है, पुत्रोत्पत्ति, दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।