Articles by "प्रदोष व्रत"
Showing posts with label प्रदोष व्रत. Show all posts
एस्ट्रो धर्म :

आज है प्रदोष व्रत, जानें इसकी पूजा ...


नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pradosh Vrat 2020: आज प्रदोष व्रत है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा उपासना करने का विधान है। इस दिन कथा श्रवण मात्र से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के काल, कष्ट, दुख और दरिद्रता दूर हो जाते हैं। प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान पूर्वक शिव जी और माता पार्वती की पूजा आराधना करनी चाहिए। आइए, अब प्रदोष व्रत की कथा जानते हैं-
प्रदोष व्रत की कथा
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, प्राचीन समय में एक ब्राम्हणी रहती थी, जो पति की मृत्यु के बाद अपना पालन-पोषण भिक्षा मांगकर करती थी। एक दिन जब वह भिक्षा मांग कर लौट रही थी, तो उसे रास्ते में दो बालक मिले, जिन्हें वह अपने घर ले आई। इसके बाद दिन बीतते गए। जब दोनों बालक बड़े हो गए तो ब्राह्मणी दोनों बालक को लेकर ऋषि शांडिल्य के आश्रम गई। जहां ऋषि शांडिल्य ने अपने तपोबल से बालकों के बारे में पता कर कहा-हे देवी! ये दोनों बालक विदर्भ राज के राजकुमार हैं। गंदर्भ नरेश के आक्रमण से इनके पिता का राज-पाट छीन गया है।

ब्राह्मणी और राजकुमारों ने प्रदोष व्रत किया

तब ब्राह्मणी ने पूछा-हे ऋषिवर इनका राज-पाट वापस कैसे आएगा? इस बारे में कोई उपाय बताएं। उस समय ऋषि शांडिल्य ने उन्हें प्रदोष व्रत करने की सलाह दी। ऋषि के कहे अनुसार, ब्राह्मणी और राजकुमारों ने विधिवत प्रदोष व्रत किया। उन्हीं दिनों बड़े राजकुमार की मुलाकात अंशुमती से हुई, दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। तब अंशुमती के पिता ने राजकुमार की सहमति से दोनों की शादी कर दी।
राजकुमारों को पुनः विदर्भ का राज मिल गया
इसके बाद दोनों राजकुमार ने गंदर्भ सेना पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध में अंशुमती के पिता ने राजुकमारों की मदद की थी। युद्ध में गंदर्भ नरेश की हार हुई। राजकुमारों को पुनः विदर्भ का राज मिल गया। तब राजकुमारों ने गरीब ब्राह्मणी को भी अपने दरबार में विशेष स्थान दिया। प्रदोष व्रत के पुण्य-प्रताप से ही राजुकमार को अपना राज पाट वापस मिला और ब्राम्हणी के दुःख और दूर हो गए।


हिन्दू धर्म के अनुसार, प्रदोष व्रत कलियुग में अति मंगलकारी और शिव कृपा प्रदान करनेवाला होता है। माह की त्रयोदशी तिथि में सायं काल को प्रदोष काल कहा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष के समय महादेवजी कैलाश पर्वत के रजत भवन में इस समय नृत्य करते हैं और देवता उनके गुणों का स्तवन करते हैं। जो भी लोग अपना कल्याण चाहते हों यह व्रत रख सकते हैं। प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का दोष मिट जाता है। सप्ताह केसातों दिन के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व है।

 अगर प्रदोष  व्रत
    रविवार के दिन प्रदोष व्रत आप रखते हैं तो सदा नीरोग रहेंगे ।
    सोमवार के दिन व्रत करने से आपकी इच्छा फलितहोती है ।
    मंगलवार कोप्रदोष व्रत रखने से रोग से मुक्ति मिलती है और आप स्वस्थ रहते हैं।
    बुधवार के दिन इस व्रत का पालन करने से सभी प्रकार की कामना सिद्ध होतीहै।
    बृहस्पतिवार के व्रत से शत्रु का नाश होता है। शुक्र प्रदोष व्रत सेसौभाग्य की वृद्धि होती है।
    शनि प्रदोष व्रत से पुत्र की प्राप्ति होतीहै।