परीक्षा का समय आते ही छात्रों पर दबाव बढ़ जाता है। कई बार मेहनत के बावजूद मन भटकता है, याद किया हुआ भूल जाता है या आत्मविश्वास डगमगा जाता है। ऐसी स्थिति में जहां नियमित अभ्यास और सही रणनीति जरूरी है, वहीं कुछ पारंपरिक ज्योतिषीय उपाय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने में सहायक माने जाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये उपाय सीधे चमत्कार नहीं करते, बल्कि मन को स्थिर और एकाग्र बनाने का माध्यम बनते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लोकप्रिय उपाय—
विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा छात्रों के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है।
-
रोज पढ़ाई शुरू करने से पहले “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें।
-
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना भी शुभ माना जाता है।
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। यदि मन भटकता है या घबराहट रहती है तो—
-
सोमवार को सफेद वस्तु (चावल, दूध) का दान करें।
-
रात को पढ़ाई से पहले 5 मिनट ध्यान (मेडिटेशन) करें।


Post A Comment:
0 comments: